पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 4 अगस्त 2010
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम 5 अगस्त एवं 6 अगस्त को नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। वे वहां विभागीय अधिकारियों के साथ केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी से सौजन्य भेट करेंगे। श्री नेताम रायपुर से 5 अगस्त को प्रात: 8 बजे वायुयान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगे। वे 7 अगस्त को सुबह 7.25 बजे रायपुर लौट आएगे।
क्रमांक-2091/चतुर्वेदी

