महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना : सहायक प्रोग्रामर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों की सूची वेबसाइट पर प्रदर्शित
रायपुर 07 अगस्त 2010
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रायपुर जिले की जनपद पंचायतों में सहायक प्रोग्रामर के रिक्त 16 पदों पर नियुक्ति के लिए प्राप्त 251 आवेदकों की सूची वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट रायपुर डाट जीओवी डाट इन (www.raipur.gov.in) पर प्रदर्शित कर दी गई है। इस सूची को जिला पंचायत रायपुर के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया गया है। जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सहायक प्रोग्रामर पद के आवेदक इस सूची का अवलोकन कर अपने दावा-आपत्ति इस माह की 10 तारीख तक कार्यालयीन समय में आवक-जावक शाखा में जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के डाटा एन्ट्री आपरेटर के पद पर भर्ती के लिए कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा में पात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला पंचायत रायपुर के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक अभ्यर्थी को उनके निवास के पते पर पृथक से सूचना पत्र भी भेजा गया है। डाटा एन्ट्री आपरेटर पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों की क्रमवार कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा इस माह की 11, 12 और 13 तारीख को जिला पंचायत कार्यालय रायपुर में आयोजित की गई है।

