पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग :उप अभियंता(सिविल) के पद पर भरती के लिए अभ्यर्थियों से 25 अगस्त तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
रायपुर, 07 अगस्त 2011
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने उप अभियंता (सिविल) के पद पर भरती के लिए व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर से प्राप्त प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों से 25 अगस्त तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए है। विभाग द्वारा सभी 712 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के आधार पर उनकी स्थिति की सूची छत्तीसगढ़ शासन की वेबसाइट एचटीटीपी ://सीजी डॉट जीओवी डॉट इन और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की वेबसाइट एचटीटीपी ://सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन/आरइएसडब्ल्यूओआरकेएस पर प्रदर्शित कर दी है। अभ्यर्थी इन वेबसाइट पर अपनी स्थिति का अवलोकन कर सकते है। यदि किसी अभ्यर्थी को इस संबंध में कोई शिकायत है तो वे अपनी लिखित दावा-आपत्ति विकास भवन रायपुर के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय में मुख्य अभियंता को कार्यालयीन दिवस और कार्यालयीन समय के दौरान 28 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकते है।

