त्रिस्तरीय पंचायतों के उप चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त
रायपुर 08 अगस्त 2010
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों का उप चुनाव (पूर्वार्ध्द) 2010 के संचालन और प्रेक्षण कार्य के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी गयी है।
आयोग द्वारा यहां जारी आदेश के अनुसार श्री डी.एल. वर्मा प्रशासकीय अधिकारी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल रायपुर को धमतरी, कांकेर एवं महासमुंद जिले का प्रेक्षण नियुक्त किया गया है। इसी तरह श्री एम.डी. दीवान उप सचिव जल संसाधन विभाग को सरगुजा, कोरिया, जशपुर एवं कोरबा जिले का, श्री जे.एस. दीक्षित उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग को बिलासपुर, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ जिले का, श्री के.डी. कुंजाम उप सचिव श्रम विभाग को रायपुर एवं दुर्ग जिले का, श्री एल.एन. नाग सचिव मानव अधिकार आयोग को राजनांदगांव एवं कबीरधाम जिले का और श्री एम.डी. कावरे महाप्रबंधक नया रायपुर विकास प्राधिकरण को दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर एवं बस्तर जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्री अनिल कुमार टुटेजा संयुक्त सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, श्री हेमंत पहारे उप सचिव नगरीय प्रशासन, श्री ओंकार सिंह अपर संचालक उच्च शिक्षा और श्री एन.के. शुक्ला संयुक्त सचिव गृह एवं परिवहन विभाग को प्रेक्षक नियुक्त कर उन्हें रिजर्व में रखा गया है।

क्रमांक-2162/काशी