महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना : कोरबा जिले में 4.12 लाख परिवारों को मिला रोजगार
रायपुर, 19 अगस्त 2011
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी
योजना के तहत छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में विगत पांच साल में 04 लाख 12 हजार
877 परिवारों को रोजगार दिया गया। इस अवधि में 162.07 लाख मानव दिवस
रोजगार का सृजन किया गया। इन सभी जरूरतमंद परिवारों को महात्मा गांधी
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों से
जोड़कर रोजगार दिया गया।
वित्तीय वर्ष 2007-08 से वर्ष 2011-12 (माह-जून तक) की पांच साल की
अवधि में इस योजना के तहत 186 करोड़ 34 लाख 73 हजार रूपए व्यय कर सार्वजनिक
सुविधाओं से संबंधित सात हजार 636 विकास कार्य पूर्ण किए गए। कोरबा जिले
में वर्तमान में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के
तहत एक लाख 76 हजार 704 परिवार पंजीकृत हैं।

