प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दौरा 27 अगस्त से
रायपुर 20 अगस्त 2010
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यो की गुणवत्ता की जांच के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों के दल का दौरा कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। यह दल इस माह की 27 तारीख से सरगुजा जिले में निर्माणाधीन सड़कों की जांच करेगा। इस दल में राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री डी.के.शर्मा और श्री ए.सी. मित्तल शामिल हैं। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के राज्य गुणवत्ता समन्वयक श्री व्ही.के.जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दल के सदस्य राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-5 सीतापुर, जिला सरगुजा के पैकेज क्रमांक-सी.जी. 16-63, सी.जी. 16-73 के कार्यो की शिकायत की जांच करेंगे। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री डी.के.शर्मा का मोबाईल फोन नम्बर-098160-35671 और श्री ए.सी.मित्तल का मोबाईल फोन नम्बर-098681-16187 है। इन सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में आम नागरिक इनके मोबाईल फोन नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं।

