श्री नेताम का दौरा कार्यक्रम
रायपुर 18 अप्रैल, 2011
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम मंगलवार 19 अप्रैल को रायगढ़ और रायपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान वे वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री नेताम रायपुर से सुबह 9 बजे कार द्वारा रायगढ़ जिले के प्रस्थान करेंगें और विकास खण्ड सारंगढ़ की ग्राम पंचायत कोसर में दोपहर 12.30 बजे आयोजित अटल बाजार परिसर एवं बटाऊपाली मार्ग ग्राम पंचायत कोसीर के लोकार्पण्ा कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री नेताम शाम 7.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

