श्री नेताम आज दिल्ली प्रवास पर
रायपुर, 28 अक्टूबर 2010
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम 29 एवं 30 अक्टूबर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। श्री नेताम 29 अक्टूबर को रायपुर से सुबह 7.55 बजे नियमित विमान सेवा से प्रस्थान कर सुबह 9.45 बजे दिल्ली पहुचेंगे। वे नई दिल्ली के कृषि भवन में सुबह 11.45 बजे केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री डॉ. सी.पी.जोषी से भेंट कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं पर चर्चा करेंगे। श्री नेताम 30 अक्टूबर को नई दिल्ली से षाम 6.30 बजे नियमित विमान सेवा से प्रस्थान कर रात्रि 8.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

