लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्मित कुओं को मिलेंगे सिंचाई पंप

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्मित कुओं को मिलेंगे सिंचाई पंप

What
When Nov 02, 2010
from 08:50 PM to 08:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

जिला योजना समिति सरगुजा की बैठक

 रायपुर 02 नवम्बर 2010

    पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री तथा सरगुजा जिले के प्रभारी श्री रामविचान नेताम ने आज सरगुजा जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा के दौरान निर्मित कुओं में से सफल कुओं का चिन्हांकन करने, जिन कुओं में पर्याप्त जल स्रोत है उनके लिए सिंचाई पंप उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कुओं के स्थान पर बड़ी बावली के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
    बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में 5 हजार 60 कुएं का खनन कराया गया हैं और छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत 388 किसानों को सिंचाई पंप प्रदान किए गए है। जिले में अन्य सफल कुओं के लिए कृषि विभाग की शाकम्भरी योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से ंसिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में गरीबी रेखा श्रेणी के किसानों के लिए दो हजार 200 कुएं निर्मित किए गए है, जिन्हे प्राथमिकता से सिंचाई पंप उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 63 हजार श्रमिक कार्य कर रहे है।
    बैठक में कलेक्टर डॉ. कमलप्रीत  सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मिनी ओलम्पिक का आयोजन किया जाना है। इस प्रतियोगिता में 16 जिलों को शामिल किया गया है। इसके लिए विकासखंड और जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ीयों का चयन किया जाएंगा। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबाल और एथलेटिक खेलों को शामिल किया गया है। विकासखंड स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में खेले जाने वाले खेलों को शामिल किया गया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को इस प्रतियोगिता में शामिल कराने का आग्रह किया।
    बैठक में लोकसभा सांसद सरगुजा श्री मुरारी लाल सिंह, संसदीय सचिव श्री सिध्दनाथ पैकरा, विधायक श्रीमती रजनी त्रिपाठी, जिला पंयाचत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, महापौर नगर पालिका निगम श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक-3568/चतुर्वेदी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031