श्री नेताम का दौरा कार्यक्रम
रायपुर 21 अप्रैल, 2011
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम शुक्रवार 22 अप्रैल को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री नेताम 22 अप्रैल को दुर्ग -अम्बिकापुर एक्सप्रेस से सुबह 7.05 बजे अम्बिकापुर पहुंचेगे। वे ग्राम बतोली में दोपहर 12 बजे और ग्राम लखनपुर में दोपहर 03 बजे आयोजित नव-निर्मित तहसील भवन के लोकार्पण एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री नेताम अम्बिकापुर से रात्रि 9.35 बजे रेल से प्रस्थान कर 23 अप्रैल को सुबह 8.05 बजे रायपुर लौट आएंगे।

