लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना : सामाजिक अंकेक्षण का प्रथम चरण 01 से 20 दिसम्बर तक

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना : सामाजिक अंकेक्षण का प्रथम चरण 01 से 20 दिसम्बर तक

What
When Nov 11, 2011
from 07:00 PM to 07:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

आम जनता के बीच होगा हिसाब

रायपुर, 11 नवम्बर 2011

    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत कराए जा रहे सभी कार्यों का हिसाब-किताब ग्राम सभाओं में आम जनता के बीच होगा। सामाजिक अंकेक्षण का प्रथम चरण आगामी 01 से 20 दिसम्बर तक किया जाएगा। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम सभाओं के माध्यम से होने वाले सामाजिक अंकेक्षण में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सामाजिक जागरूकता लाने के लिए प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ ही अंकेक्षण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के लिए राज्य के सभी जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) और जिला कलेक्टरों को इस महीने की नौ तारीख को परिपत्र जारी कर दिया गया है।
    परिपत्र में कहा गया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की धारा सत्रह और भारत सरकार के राजपत्र में जारी संशोधित सामाजिक अंकेक्षण दिनांक 31 दिसम्बर 2008 के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत क्रियान्वित सभी कार्यों का प्रत्येक वित्तीय वर्ष में दो बार (छह-छह माह में) सामाजिक अंकेक्षण अनिवार्य है। इस विधिक बाध्यता के क्रियान्वयन के तहत महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत जिलों में वित्तीय वर्ष 2011-12 के 01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक के संपादित सभी कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभाओं के माध्यम से किया जाना है। प्रथम चरण का अंकेक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला और जनपद स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना है।
    परिपत्र में कहा गया है कि जिलों द्वारा सामाजिक अंकेक्षण का कैलेण्डर इस योजना के वेबसाईट पर प्रविष्टि करने की अंतिम तिथि इस महीने 15 तारीख तक है। प्रविष्टि निर्धारित समय-सीमा मे करा ली जाए और अंकेक्षण से संबंधित सहयोगी दलों का गठन एवं प्रशिक्षण भी पूर्ण करा लिया जाए। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत पटवारियों को सामाजिक अंकेक्षण दल में शामिल किया गया है तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को जनसुनवाई अधिकारी नियुक्त किया गया है। क्रियान्वयन एजेंसियों के संबंधित अधिकारियों को ग्राम सभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है, इसके लिए उन्हें आवश्यक निर्देश प्रदान करें। परित्र में कहा गया है कि कैलेण्डर में निर्धारित तिथि के अनुरूप प्रत्येक विकासखण्ड के कम से कम एक सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का अवश्य निरीक्षण करें और राज्य शासन को अवगत कराएं।

क्रमांक-3598/काशी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031