पंचायत एवं समाज सेवा संचालनालय में 13 अभ्यर्थियों को अनुकम्पा नियुक्ति
रायपुर 28 नवम्बर 2011
राज्य सरकार के पंचायत एवं समाज सेवा संचालनालय द्वारा तेरह दिवंगत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आश्रितों को पात्रतानुसार सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गयी है। इस आशय के आदेश विगत 26 नवम्बर को पंचायत एवं समाज सेवा संचालनालय द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
पंचायत एवं समाज सेवा संचालनालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जारी आदेश के अनुसार श्री अनिल कुमार ध्रुर्वे, श्री मुकेश कुमार जगत, कुमारी नेत्रमणि क्षेत्रपाल, श्री सुभाष सिदार, श्री वेदप्रकाश कुलदीप, श्रीमती निर्मला बाई चन्द्रवंशी और श्री सुनील कुमार यादव को पंचायत एवं समाज सेवा संचालनालय रायपुर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि अन्य अभ्यर्थियों को संचालनालय के अन्तर्गत विभिन्न जिला कार्यालयों में नियुक्ति दी गयी है। जिसके अनुसार श्री राजकुमार देवांगन और श्री चन्द्रप्रकाश राठौर को जांजगीर-चांपा, श्री अनुप कुमार इन्द्रालय और श्री रेवा शंकर नायक को कोरबा, श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय को महासमुन्द और श्री पवन कुमार को जिला कार्यालय धमतरी में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति दी गई है।

