वाहन चालक पद के लिए दक्षता परीक्षा 27 नवम्बर को साइंस कालेज में
रायपुर 22 नवम्बर 2011
छत्तीसगढ़ सरकार के पंचायत एवं समाज सेवा संचालनालय द्वारा वाहन चालक पद की पूर्ति के लिए 27 नवम्बर 2011 को सवेरे 10 बजे से साइंस कालेज मैदान रायपुर में दक्षता परीक्षा आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं समाज सेवा संचालनालय द्वारा वाहन चालक पद के लिए सीधी भर्ती द्वारा पद पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। पंचायत एवं समाज सेवा संचालनालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीद्वारों को पृथक से सूचना पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा उम्मीद्वारों के नाम एन.आई.सी.के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन में (www.cg.gov.in) में भी देखे जा सकते हैं।

