मनोरंजन कर से प्राप्त राशि से पंचायत राज संस्थाओं को 5.35 करोड़ का अनुदान
रायपुर 23 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ की त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं को वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए मनोरंजन कर से प्राप्त राशि से पांच करोड़ 35 लाख रूपए का अनुदान आवंटित किया गया है। पंचायत और समाज सेवा संचालनालय द्वारा संबंधित जिला पंचायतों को आवंटन जारी करते हुए तत्काल राशि आहरण करने के निर्देश दिए है।
उल्लेखनीय है कि प्रथम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा अनुसार छत्तीसगढ़ की पंचायत राज संस्थाओं को मनोरंजन कर से प्राप्त राशि से अनुदान दिए जाने का प्रावधान किया गया है। जिला पंचायतों को आवंटित की गई राशि में से जिला रायपुर को 64 लाख 29 हजार रूपए, महासमुंद को 25 लाख 15 हजार रूपए, धमतरी को 19 लाख 15 हजार रूपए, दुर्ग को 55 लाख 60 हजार रूपए, राजनांदगांव को 34 लाख 66 हजार रूपए, कबीरधाम को 17 लाख 32 हजार रूपए, उत्तर बस्तर (कांकेर) को 20 लाख 02 हजार रूपए, बिलासपुर को 50 लाख 59 हजार रूपए, जांजगीर-चांपा को 37 लाख 48 हजार रूपए, कोरबा को 21 लाख 05 हजार रूपए, रायगढ़ को 35 लाख 71 हजार रूपए, जशपुर को 22 लाख 70 हजार रूपए, सरगुजा को 59 लाख 44 हजार रूपए और कोरिया जिले को 12 लाख 65 हजार रूपए का अनुदान आवंटित किया गया है।

