लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना :सामाजिक अंकेक्षण में छह महीने के कार्यों का जनता लेगी हिसाब

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना :सामाजिक अंकेक्षण में छह महीने के कार्यों का जनता लेगी हिसाब

What
When Nov 30, 2011
from 12:30 PM to 12:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

छत्तीसगढ़ में एक दिसम्बर से शुरू होगा ग्रामसभाओं का सिलसिला

रायपुर, 30 नवम्बर 2011

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत छत्तीसगढ़ के सभी 18 जिलों की नौ हजार 734 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्रामसभाओं का सिलसिला कल एक दिसम्बर शुरू होने जा रहा है, जो 20 दिसम्बर तक चलेगा। इन ग्रामसभाओं में इस योजना से संबंधित छह महीनों-एक अप्रैल से 30 सितम्बर 2011 की अवधि के कार्यों का हिसाब आम जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा और गांव के लोग योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर उनके बारे में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। 3898-30.11.11
राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सामाजिक अंकेक्षण की तैयारियों के लिए इस महीने की नौ तारीख को राज्य के सभी कलेक्टरों और मनरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयकों को परिपत्र जारी कर दिया गया है। परिपत्र में सामाजिक अंकेक्षण का कैलेण्डर तैयार करने, अंकेक्षण से संबंधित दलों का गठन करने और उन्हें प्रशिक्षण देने तथा ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। सामाजिक अंकेक्षण दलों में पटवारियों को शामिल किया गया है और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को जनसुनवाई अधिकारी नियुक्त किया गया है। क्रियान्वयन एजेंसियों के संबंधित अधिकारियों को ग्राम सभाओं में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान करने के लिए भी परित्र में कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की धारा सत्रह और भारत सरकार के राजपत्र में जारी संशोधित सामाजिक अंकेक्षण दिनांक 31 दिसम्बर 2008 के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत क्रियान्वित सभी कार्यों का प्रत्येक वित्तीय वर्ष में दो बार (छह-छह माह में) सामाजिक अंकेक्षण अनिवार्य है। इस विधिक बाध्यता के क्रियान्वयन के तहत महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत जिलों में वित्तीय वर्ष 2011-12 में  01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक के संपादित सभी कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभाओं के माध्यम से किया जाना है। वित्तीय वर्ष 2011-12 के प्रथम चरण का सामाजिक अंकेक्षण 01 से 20 दिसम्बर तक चलेगा।


क्रमांक- 3898/काशी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031