लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि:छत्तीसगढ़ में अब तक 61 हजार से अधिक कार्य पूर्ण

पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि:छत्तीसगढ़ में अब तक 61 हजार से अधिक कार्य पूर्ण

What
When Nov 30, 2010
from 03:00 PM to 03:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 30 नवम्बर 2010

छत्तीसगढ़ में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत अब तक 641 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत के स्वीकृत 72 हजार 155 कार्यो में से 61 हजार 504 कार्य पूर्ण हो चुके है। निर्माण कार्यो पर 564 करोड़ 84 लाख रूपए खर्च किए गए है। योजना के तहत शिक्षा के क्षेत्र में स्वीकृत एक हजार 572 में से एक हजार 209, स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वीकृत दो हजार 279 में से एक हजार 552, बिजली के क्षेत्र में स्वीकृत तीन हजार 151 में से दो हजार 485, पोषण के क्षेत्र में स्वीकृत आठ हजार 738 में से छह हजार 198, अधोसंरचना विकास के स्वीकृत 18 हजार 402 कार्यो में 15 हजार 853, जीविका उपार्जन के स्वीकृत 35 हजार 881 कार्यो में से 32 हजार 579 और अन्य स्वीकृत दो हजार 132 कार्यो में से एक हजार 628 कार्य पूर्ण किए जा चुके है।
    पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में रायपुर, जांजगीर-चांपा और दुर्ग को छोड़कर 15 जिलों के 110 विकासखण्डों, छह हजार 967 ग्राम पंचायतों और 126 नगरीय निकाय क्षेत्र में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान योजना संचालित की जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय असंतुलन की कमी को दूर करना है। वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए 325 करोड़ 23 लाख रूपए की वार्षिक कार्य योजना स्वीकृत की गई है। राज्य को अब तक 138 करोड़ 40 लाख रूपए की प्रथम किश्त प्राप्त हो चुकी है। वित्तीय वर्ष 2011-12 की वार्षिक कार्य योजना राज्य स्तर पर गठित उच्चस्तरीय सशक्त समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए जनवरी 2011 में प्रस्तुत की जाएगी।
    योजना के तहत अब तक कोरिया जिले में स्वीकृत एक हजार 338 कार्यो में से एक हजार 86 कार्य पूण हो चुके है। निर्माण कार्यो पर 44 करोड़ रूपए खर्च हो चुके है। सरगुजा जिले में स्वीकृत छह हजार 998 कार्यो में से पांच हजार 343 पूर्ण हो चुके है। निर्माण कार्यो पर 55 करोड़ 04 लाख रूपए खर्च किए गए है। जशपुर जिले में स्वीकृत 30 हजार 506 कार्यो में से 29 हजार 658 पूरे कर लिए गए है। निर्माण कार्यो पर 39 करोड़ 60 लाख रूपए खर्च किए गए है। रायगढ़ जिले में स्वीकृत एक हजार 472 कार्यो में से एक हजार 283 पूर्ण हो चुके है। निर्माण कार्यो पर 45 करोड़ 29 लाख रूपए व्यय किए गए है। कोरबा जिले में स्वीकृत दो हजार 140 कार्यो में से एक हजार 614 पूर्ण हो चुके है। निर्माण कार्यो पर 48 करोड़ 43 लाख रूपए खर्च किए गए है। बिलासपुर जिले में स्वीकृत एक हजार 703 कार्यो में से एक हजार 263 पूर्ण हो चुके है। निर्माण कार्यो पर 50 करोड़ 22 लाख रूपए खर्च हो चुके है। राजनांदगांव जिले में स्वीकृत पांच हजार 488 कार्यो में से तीन हजार 433 पूर्ण हो चुके है। निर्माण कार्यो पर 45 करोड़ 51 लाख रूपए खर्च हो चुके है। कबीरधाम जिले में स्वीकृत एक हजार 911 कार्यो में से एक हजार 02 पूर्ण कर लिए गए है। निर्माण कार्यो पर 37 करोड़ 75 लाख रूपए खर्च किए गए है। महासमुंद जिले में स्वीकृत तीन हजार 08 कार्यो में से दो हजार 857 पूर्ण हो चुके है। निर्माण कार्यो पर 42 करोड़ 80 लाख रूपए खर्च किए गए है। धमतरी जिले में स्वीकृत पांच हजार 139 सभी कार्य पूर्ण कर लिए गए है। निर्माण कार्यो पर 40 करोड़ 08 लाख रूपए खर्च किए गए है। उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में स्वीकृत एक हजार 185 कार्यो में से 755 कार्य पूर्ण हो चुके है। निर्माण कार्यो पर 37 करोड़ 75 लाख रूपए खर्च किए गए है। बस्तर जिले में स्वीकृत चार हजार 826 कार्यो में से तीन हजार 754 पूर्ण कर लिए गए है। निर्माण कार्यो पर 51 करोड़ 34 लाख रूपए खर्च हो चुके है। दंतेवाड़ा जिले में स्वीकृत छह हजार 539 कार्यो में से छह हजार 312 पूर्ण हो चुके है। निर्माण कार्यो पर 54 करोड़ 58 लाख रूपए खर्च किए गए है। 

क्रमांक-3976/चतुर्वेदी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031