लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास दोना निर्माण से हो रही है रोज एक हजार रूपए की कमाई : महिलाएं चला रही हैं कुटीर उद्योग

दोना निर्माण से हो रही है रोज एक हजार रूपए की कमाई : महिलाएं चला रही हैं कुटीर उद्योग

What
When Dec 04, 2011
from 07:45 PM to 07:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 04 दिसम्बर 2011

3981-04.12.11

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम अमलेश्वर में ज्योति महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं माहुल पत्ते से दोना बनाकर अपने घर परिवार के लिए प्रतिदिन लगभग एक सौ रूपए की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रही हैं। इस स्व-सहायता समूह में ग्यारह सदस्य हैं। समूह को दोना निर्माण से रोज लगभग एक हजार रूपए की अतिरिक्त कमाई हो रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड ने कल ग्राम अमलेश्वर में इस महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की और उनके दोना निर्माण उद्योग का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं की मेहनत, लगन और उनके कार्य की गुणवत्ता की प्रशंसा की। महिला समूह के अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा पठारी ने उन्हें बताया कि इस कुटीर उद्योग के लिए उनके समूह को स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत राज्य शासन द्वारा तीन लाख रूपए की सहायता दी गयी है। जनपद पंचायत पाटन के सलाह पर इस राशि से दोना बनाने की मशीन खरीदकर छह महीने पहले कार्य शुरू किया गया है। दोना निर्माण के लिए कच्चा माल रायपुर से लाया जाता है और निर्मित दोने की बिक्री शासन द्वारा अनुबंधित कम्पनी में की जा रही है। इससे उनके समूह को प्रतिदिन लगभग एक हजार रूपए की अतिरिक्त आमदनी हो रही है। महिलाओं ने प्रमुख सचिव को दोना निर्माण उद्योग सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए एक भवन की जरूरत बतायी। श्री ढांड ने जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन के अधिकारी को इसके लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद श्री ढांड ने सांकरा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। वहां की सरपंच श्रीमती कुसुम सिंगार ने उनके पंचायत में हो रहे निर्माण कार्यो की जानकारी दी। श्री ढांड ने भ्रमण के दौरान ग्राम जामगांव में स्थापित धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया और इससे जुड़े अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

क्रमांक-3981/लहरे
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031