लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास इंदिरा आवास योजना : छत्तीसगढ़ में अब तक तेरह हजार गरीब परिवारों के लिए हुआ मकानों का निर्माण

इंदिरा आवास योजना : छत्तीसगढ़ में अब तक तेरह हजार गरीब परिवारों के लिए हुआ मकानों का निर्माण

What
When Dec 07, 2011
from 04:35 PM to 04:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

लगभग 82.63 करोड़ रूपए खर्च किए गए

    रायपुर, 07 दिसम्बर 2011

इंदिरा आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में अक्टूबर माह तक ग्रामीण क्षेत्रों में तेरह हजार से अधिक आवास विहीन गरीबों के लिए मकानों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है, जिन पर लगभग 82 करोड़ 63 लाख रूपए खर्च किए गए हैं। राज्य शासन के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों के माध्यम से संचालित इस योजना के तहत पूर्ण हो चुके मकानों में अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों के लिए पांच हजार 790 आवास, अनुसूचित जाति के हितग्राहियों के लिए दो हजार 693 मकान और अन्य वर्गों के लिए चार हजार 740 मकान शामिल हैं। इंदिरा आवास केन्द्र प्रवर्तित योजना है, इसमें भारत सरकार द्वारा 75 प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा 25 प्रतिशत राशि उपलब्ध करायी जाती है।
    राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में उपलब्ध 131 करोड़ 26 लाख रूपए के विरूध्द माह अक्टूबर तक 82 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से प्रदेश में 13 हजार 223 इंदिरा आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सरगुजा जिले में 12 करोड़ 40 लाख 33 लाख रूपए की लागत से दो हजार 356 आवास और बिलासपुर जिले में आठ करोड़ 64 लाख 56 हजार रूपए की लागत से 873 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। रायपुर जिले में दो करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से एक हजार 150 आवास, राजनांदगांव जिले में पांच करोड़ 20 लाख 78 हजार रूपए की लागत से एक हजार 104 आवास, जांजगीर-चांपा जिले में पांच करोड़ 49 लाख 60 हजार रूपए की लागत से एक हजार 217 आवास और बस्तर जिले में पांच करोड़ 88 लाख 86 हजार रूपए की लागत से एक हजार 128 आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इस योजना के तहत दुर्ग जिले में चार करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से 197 आवास, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में सात करोड़ 46 लाख 74 हजार रूपए की लागत से 716 आवास, धमतरी जिले में एक करोड़ 47 लाख 34 हजार रूपए की लागत से 121 आवास, जशपुर जिले में तीन करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से 159 आवास, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में दो करोड़ 83 लाख 68 हजार रूपए की लागत से 509 आवास, कबीरधाम जिले में एक करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से 95 आवास, कोरबा जिले में दो करोड़ 85 लाख 25 हजार रूपए की लागत से 191 आवास, कोरिया जिले में तीन करोड़ 29 लाख 56 हजार रूपए की लागत से 241 आवास, महासमुंद जिले में चार करोड़ आठ लाख रूपए की लागत से 734 आवास, रायगढ़ जिले में छह करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से दो हजार बीस आवास, बीजापरु जिले में तीन करोड़ 58 लाख 65 हजार रूपए की लागत से 333 आवासों और नारायणपुर जिले में 17 लाख 77 हजार रूपए की लागत से 79 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।

क्रमांक-4015/काशी

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031