नई दिल्ली में पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मेलन सम्पन्न : छत्तीसगढ़ की आठ जिला पंचायतों की महिला अध्यक्ष भी शामिल हुईं
साक्षर भारत कार्यक्रम
रायपुर, 02 दिसम्बर 2010

साक्षर भारत कार्यक्रम के क्रियान्वयन में पंचायती राज संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की कार्ययोजना के तहत गत दिनों नई दिल्ली के इंडिया हेबीटेड सेंटर में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ की आठ जिला पंचायतों की महिला अध्यक्षों सहित 12 जिला पंचायतों के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं पंचायतीराज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री कपिल सिब्बल, राज्य मंत्री श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी, केन्द्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा ब्यास, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार की सचिव श्रीमती अंशु वैश्य, पंचायती राज विभाग के सचिव श्री ए. एन. पी. सिन्हा, महिला एवं बाल विभाग के सचिव श्री डी. के. सिकरी विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान साक्षर भारत कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में पंचायतीराज संस्थाओं का सहयोग लेने के लिए रणनीति बनाने के विषय में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के महानिदेशक श्री जगमोहन सिंह राजू ने साक्षर भारत कार्यक्रम को पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से प्रभावी बनाने के लिए तैयार योजना का कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण किया। साक्षर भारत कार्यक्रम को जिला स्तर पर गति प्रदान करने के लिए सभी जिलों में सरपंचों का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में जिला पंचायत रायपुर की अघ्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, जिला पंचायत बस्तर के अध्यक्ष, श्री लच्छूराम कश्यप, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के प्रतिनिधि अधिकारी श्री प्रशांत पाण्डेय ने चर्चा में हिस्सा लिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य का पक्ष रखा। इनके अलावा जिला पंचायत कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कंवर, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, जिला पंचायत जांजगीर चांपा की अध्यक्ष श्रीमती सूरजव्यास कश्यप, जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष श्रीमती चम्पादेवी, जिला पंचायत बिलासपुर की अध्यक्ष श्रीमती अंजना मुलकुलवार और जिला पंचायत दंतेवाड़ा की अध्यक्ष श्रीमती जमुना मांझी भी इस राष्ट्रीय सम्मेलन भागीदारी की।
जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अंकित आनंद, महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमशिखर गुप्ता, कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री यशवंत कुमार, सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनंजय देवांगन, दंतेवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी. दयानंद, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री प्रशांत पाण्डेय, रायपुर के जिला परियोजना अधिकारी श्री के. कुमार, सरगुजा के जिला परियोजना अधिकारी श्री संजय गुप्ता, कोरबा के जिला परियोजना अधिकारी श्री ए. के. सिन्हा, कबीरधाम के सहायक परियोजना अधिकारी श्री एन. पी. तिवारी, रायगढ़ जिले के प्रतिनिधि श्री राधेश्याम शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

