पोंड़ी स्टापडेम के लिए 1.36 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, 08 दिसम्बर 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के प्रतापपुर विकासखण्ड में पोंड़ी स्टापडेम योजना के निर्माण के लिए एक करोड़ 36 लाख रूपये मंजूर किए गए हैं। इस योजना से निस्तार, भू-जल संवंर्धन और किसानों को उनके स्वयं के साधन से 78 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश कल यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-4037/काशी

