पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री का दौरा कार्यक्रम
रायपुर 04 दिसम्बर 2010
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम 05 एवं 06 दिसम्बर को नई दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान वहां विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों मे शामिल होंगे। श्री नेताम रायपुर से 05 दिसम्बर को प्रात: 9.05 बजे नियमित विमान सेवा से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 7 दिसम्बर को नई दिल्ली से प्रात: 6.40 बजे नियमित विमान सेवा से रवाना होकर प्रात: 8.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।
क्रमांक-4067/चतुर्वेदी

