लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना: इस वर्ष अब तक 17 हजार से अधिक कार्य पूर्ण

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना: इस वर्ष अब तक 17 हजार से अधिक कार्य पूर्ण

What
When Dec 06, 2010
from 07:40 PM to 07:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

अपर मुख्य सचिव श्री सरजियस मिंज द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा

    रायपुर, 06 दिसम्बर 2010

छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में अक्टूबर माह तक 17 हजार 315 निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। निर्माण कार्यो पर 1039 करोड़ किए गए है। संचालित निर्माण कार्यों से 756.51 लाख मानव दिवस सृजित हुए है और 62 हजार 632 परिवारों को वर्ष में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध हो चुका है। अपर मुख्य सचिव श्री सरजियस मिंज की अध्यक्षता में विकास भवन में आयोजित पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा दी गई।
    श्री मिंज ने बैठक में अधिकारियों को जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत समन्वयन (कनवर्जन) के लिए शीघ्र ही राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार गारंटी निधि समिति गठन की कार्रवाई करने, शिक्षाकर्मी भर्ती नियम में संशोधित नियम शीघ्र तैयार करने और विद्यमान नियम तथा संशोधित नियम में अंतर स्पष्ट करते हुए एक तुलनात्मक पत्रक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के मुख्य अभियंता को बारहमासी सड़क सम्पर्क की जानकारी अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। नक्सल प्रभावित सात जिलों में इंदिरा आवास योजना के तहत अतिरिक्त आवंटन प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव प्राप्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। जल ग्रहण क्षेत्र विकास कार्यक्रम और प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना की त्रैमासिक समीक्षा पत्रक और अगली तिमाही के लिए जिलों के लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए।
    समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 74 हजार 780 नए आवास निर्माण के लक्ष्य के विरूध्द अब तक 41 हजार 819 आवास का निर्माण हो चुका है। आवास निर्माण पर 129 करोड़ 63 लाख रूपए खर्च हो चुके हैं। स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत 23 हजार 353 हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 61 करोड़ 84 लाख रूपए का बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया है। जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम के तहत 20 हजार 364 हेक्टेयर क्षेत्र उपचारित किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 842.79 किलोमीटर लम्बाई की 220 सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इससे राज्य की 338 बसाहटें बारहमासी सड़क कोर नेटर्क से जुड़ गई है। बारहवें वित्त आयोग, मूलभूत योजना, मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना, छत्तीसगढ़ ग्रामीण निरर््माण योजना, ग्राम विकास योजना, ग्राम गौरव योजना और पिछड़ा क्षेत्र निधि के तहत 43 हजार 430 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। निर्माण कार्यों पर 42 करोड़ 32 लाख रूपए खर्च हो चुके हैं। बैठक में विभाग के विशेष सचिव श्री देवाशीष दास, अपर आयुक्त महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी सुश्री शहला निगार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक-4092/चतुर्वेदी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031