लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास जलग्रहण क्षेत्र विकास कार्यक्रम : अब तक 4.42 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र उपचारित

जलग्रहण क्षेत्र विकास कार्यक्रम : अब तक 4.42 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र उपचारित

What
When Apr 03, 2011
from 08:55 PM to 08:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

नए सिंचित क्षेत्र में 44 हजार 275 हेक्टेयर की वृध्दि

छत्तीसगढ़ में इस साल दो लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र उपचारित होगा

    रायपुर, 03 अप्रैल 2011

    जलग्रहण क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में अब तक चार लाख 42 हजार 253 हेक्टेयर परियोजना क्षेत्र की जमीन को उपचारित किया जा चुका है और 44 हजार 275 हेक्टेयर नए सिंचित क्षेत्र की वृध्दि हुई है। एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2011-12 के दौरान दो लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र उपचारित करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 290 करोड़ 40 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे।
    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में जलग्रहण क्षेत्र विकास की परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वर्ष 2009-10 में दो लाख 11 हजार 295 हेक्टेयर क्षेत्र को उपचारित करने 253 करोड़ 55 लाख रूपए की 41 नवीन परियोजनाएं एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम के तहत स्वीकृति की गई थी। वर्ष 2010-11 में दो लाख 99 हजार 227 हेक्टेयर क्षेत्र के उपचार के लिए 359 करोड़ रूपए की लागत की नई परियोजनाओं को स्वीकृत प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2011-12 के दौरान दो लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के उपचार के लिए 290 करोड़ 40 लाख रूपए की परियोजनाओं की स्वीकृति का लक्ष्य कार्य योजना अनुसार निर्धारित किया गया है।
    जलग्रहण क्षेत्र वास्तव में जमीन सतह पर इस तरह का क्षेत्र होता है, जिसमें ढाल की विशिष्टता के कारण सम्पूर्ण क्षेत्र का वर्षा जल छोटे-छोटे नालियों, नालों एवं नदियों से प्रवाहित होता हुआ अंत में एक उभयनिष्ठ बिन्दु से बाहर निकलता है। इसकी सबसे छोटी इकाई माईक्रोवाटरशेड कहलाती है, जो लगभग 500 हेक्टेयर की होती है। मिली वाटरशेड में लगभग दस माइक्रोवाटरशेड होते है और उसका क्षेत्रफल औसतन पांच हजार हेक्टेयर होता है। जलग्रहण क्षेत्र विकास परियोजनाओं में सूखा उन्मूलन क्षेत्र कार्यक्रम एवं एकीकृत पड़त भूमि विकास कार्यक्रम के तहत छह हजार रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से और एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम में 12 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से धनराशि खर्च की जाती है।
    राज्य में सूखा उन्मूलन क्षेत्र कार्यक्रम वर्ष 2000-01 से संचालित किया जा रहा है। राज्य के चयनित आठ जिलों के 29 विकासखण्डों में चार लाख 61 हजार 490 हेक्टेयर क्षेत्र के उपचार के लिए 227.70 करोड़ रूपए की लागत की 962 माइक्रोवाटरशेड परियोजनाएं संचालित की जा रही है। दिसम्बर 2010 तक इन परियोजनाओं के माध्यम से दो लाख 34 हजार 636 हेक्टयर भूमि उपचारित की गई है और नए सिंचित क्षेत्र में 22 हजार 538 हेक्टेयर की वृध्दि हुई है। एकीकृत पड़त भूमि विकास कार्यक्रम वर्ष 1995-96 से संचालित किया जा रहा है। राज्य के 14 जिलों में तीन लाख 84 हजार 333 हेक्टेयर क्षेत्र को उपचारित करने के लिए 228 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत की 70 मिलीवाटरशेड परियोजनाएं संचालित की जा रही है। दिसम्बर 2010 तक इन परियोजनाओं के माध्यम से दो लाख सात हजार 617 हेक्टेयर भूमि उपचारित की जा चुकी है और 21 हजार 737 हेक्टेयर नए सिंचित क्षेत्र में वृध्दि हुई है। जलग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में विस्तृत कार्य योजना तैयार करने और आस्थामूलक के कार्य किए जा रहे है। दिसम्बर 2010 तक 13 करोड़ 48 लाख रूपए खर्च किए जा चुके है।  

क्रमांक-43/चतुर्वेदी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031