लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास ग्राम पंचायत सचिवों के मानदेय भुगतान हेतु 39.33 करोड़ रूपए आवंटित

ग्राम पंचायत सचिवों के मानदेय भुगतान हेतु 39.33 करोड़ रूपए आवंटित

What
When Apr 27, 2011
from 03:45 PM to 03:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 27 अप्रैल, 2011

छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों पदस्थ ग्राम पंचायत कर्मियों (सचिवों) के मानदेय भुगतान के लिए राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए 39 करोड़ 33 लाख रूपए का अनुदान प्रदान किया गया है। पंचायत और समाज सेवा संचालनालय द्वारा जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को राशि आवंटित करते हुए इसका व्यय विवरण प्रत्येक माह की 5 तारीख तक संचालनालय में भेजने के निर्देश दिए है। जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा गया है कि आवंटित राशि से अधिक का आहरण न किया जाए। शासन की मितव्ययिता संबंधी समय-समय पर जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करें। आवंटित राशि का उपयोग जिस उद्देश्य के लिए दिया गया है, उसका पालन किया जाए और जिले में कार्यरत पंचायत सचिवों की संख्या के आधार पर आवंटन उपलब्ध कराया जाए।
    प्रदेश की ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत कर्मियों की संख्या के आधार पर आवंटित राशि में से  जिला रायपुर में एक हजार 197 ग्राम पंचायत के लिए चार करोड़ 15 लाख 86 हजार रूपए, महासमुंद में 491 पंचायत कर्मियो के लिए दो करोड़ पांच लाख रूपए, धमतरी में 333 ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए एक करोड़ 35 लाख 59 हजार रूपए, दुर्ग में 994 ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए तीन करोड़ 92 लाख 36 हजार रूपए, राजनांदगांव में 692 ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए तीन करोड़ 53 हजार रूपए, कबीरधाम में 367 ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए एक करोड़ 50 लाख 10 हजार रूपए, उत्तर बस्तर (कांकेर) में 386 ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए एक करोड़ 61 लाख 31 हजार रूपए, बिलासपुर में 858 ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए तीन करोड़ 10 लाख 16 हजार रूपए, कोरबा में 352 ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए एक करोड़ 50 लाख 81 हजार रूपए, जांजगीर-चांपा में 576 ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए दो करोड़ 49 लाख 50 हजार रूपए, रायगढ़ की 702 ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए तीन करोड़ 66 हजार रूपए, सरगुजा में एक हजार 87 ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए चार करोड़ 20 लाख 48 हजार रूपए, जशपुर में 411 ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए एक करोड़ 54 लाख 44 हजार रूपए और कोरिया में 236 ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए 95 लाख रूपए आवंटित किए गए है।

 

क्रमांक-463/चतुर्वेदी

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031