लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना :जनता लेगी हर काम का हिसाब

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना :जनता लेगी हर काम का हिसाब

What
When Apr 30, 2011
from 04:25 PM to 04:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

ग्राम सभाओं में आज से शुरू होगा सामाजिक अंकेक्षण

    रायपुर 30 अप्रैल, 2011

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में (छह-छह माह में) दो बार ग्राम सभाओं में आम जनता के बीच सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2010-11 के प्रथम चरण का सामाजिक अंकेक्षण अक्टूबर 2010 में आयोजित किया गया था। वित्तीय वर्ष 2010-11 के द्वितीय चरण का सामाजिक अंकेक्षण बस्तर, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), नारायणपुर और बीजापुर को छोड़कर समस्त जिलों में रविवार एक मई से शुरू होगा, जो 20 तक संचालित होगा। इस दौरान योजना के तहत ग्राम पंचायतों में किए गए सभी कार्यो का ब्यौरा ग्राम सभा में जनता के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। जनता इस योजना के हर कार्य का हिसाब लेगी। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान जिन शिकायतों का निराकरण ग्राम सभा में नहीं पाएगा उनके निराकरण के लिए जनपद पंचायत स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस संबंध में संबंधित जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र भेज कर निर्देश जारी किए जा चुके है।
    पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिलों में सामाजिक अंकेक्षण की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सामाजिक अंकेक्षण में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए है। सामाजिक अंकेक्षण आयोजन के लिए जिलों में समय-सारणी तैयार की गई है। ग्राम पंचायतवार सामाजिक संपरीक्षा समिति का गठन किया गया है। इस पांच से सात सदस्यी समिति में दो जॉब कार्डधारी सदस्यों को शामिल करते हुए एक तिहाई महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सामाजिक अंकेक्षण को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिला कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों को जिले में निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार प्रत्येक विकासखण्ड के कम से कम एक सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का अवश्य निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। 
    अधिकारियों ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत के सचिव से अलग एक सचिव का नामांकन किया जाएगा, जो ग्रामसभा की कार्रवाई प्रतिवेदन को दर्ज कर सभी भाग लेने वाले सदस्यों का हस्ताक्षर सामाजिक अंकेक्षण के प्रारंभ और अंत में लेगा। सामाजिक अंकेक्षण के लिए निर्धारित तिथि से पूर्व ग्राम पंचायत क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्रियान्वयन एजेंसियों द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत किए गए समस्त कार्यो का मस्टररोल, बिल वाउचर, प्रशासकीय आदेश व तकनीकी स्वीकृति, नक्शा-खसरा, कार्य संबंधी फोटोग्राफ, मदवार व्यय की जानकारी आदि समस्त दस्तावेज की कार्यवार नस्ती ग्राम पंचायत को उपलब्ध करायी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक क्रियान्वयन एजेंसी के एक अधिकारी-कर्मचारी भी सामाजिक अंकेक्षण तिथि में ग्राम पंचायत में उपस्थित रहेंगे। सामाजिक अंकेक्षण के लिए आयोजित ग्राम सभा में पिछले सामाजिक अंकेक्षण का कार्रवाई विवरण का बिन्दुवार पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। ग्राम सभा सम्पन्न होने के बाद सामाजिक अंकेक्षण समिति द्वारा प्रतिवेदन जनपद पंचायत को उपलब्ध कराया जाएगा। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान जिन शिकायतों का निराकरण नहीं हो पाया उसके निराकरण के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के अधीन जनपद पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसके बाद जनपद पंचायत स्तर द्वारा सामाजिक अंकेक्षण का प्रतिवेदन जिले को प्रेषित किया जाएगा और इस प्रतिवेदन को भारत सरकार की वेबसाइट पर दर्ज किया जाएगा।

क्रमांक-518/चतुर्वेदी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031