लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास मजदूरी भुगतान बिजनेस करसपोन्डेट मॉडल से स्मार्ट कार्ड से भी मजदूरी भुगतान का प्रस्ताव

मजदूरी भुगतान बिजनेस करसपोन्डेट मॉडल से स्मार्ट कार्ड से भी मजदूरी भुगतान का प्रस्ताव

What
When Jan 10, 2011
from 07:00 PM to 07:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना

रायपुर, 10 जनवरी 2011

    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत छत्तीसगढ़ में मजदूरी भुगतान के लिए प्रदेश में दस जिलों की 63 जनपद पंचायतों की एक हजार 207 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इससे श्रमिकों को अपना पारिश्रमिक प्राप्त करने के लिए अधिक दूरी तक जाने की दिक्कत दूर होगी। यहां संबंधित क्षेत्र की बैंक शाखाओं द्वारा बिजनेस करसपोन्डेट मॉडल (बी.सी.एम.) के माध्यम से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा प्रदेश के दो जिलों रायपुर और जांजगीर-चांपा जिले के कुल 73 गांवों में स्मार्ट कार्ड के माध्यम से मजदूरी भुगतान के लिए प्रायोगिक परियोजना लागू करने की सहमति दी गई है। इसमें रायपुर जिले के 22 और जांजगीर चांपा जिले के 51 गांव शामिल है। बिजनेस करसपोन्डेट मॉडल के माध्यम से मजदूरी भुगतान के लिए चालू वित्तीय वर्ष में अब तक दो लाख 35 हजार 364 श्रमिकों के खाते खोले जा चुके हैं और उन्हें छह करोड़ 96 लाख 52 हजार रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
    पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि धमतरी जिले में एक्सिस बैंक द्वारा तीन जनपद पंचायतों की 120 ग्राम पंचायतों में बिजनेस करसपोन्डेट मॉडल संचालित किया जा रहा है। यहां 85 हजार 859 खाते खुल चुके हैं और छह करोड़ 04 लाख 80 हजार रूपए का मजदूरी भुगतान किया गया है। राजनांदगांव जिले में पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा पांच जनपद पंचायतों की 112 ग्राम पंचायतों में बिजनेस  करसपोन्डेट मॉडल संचालित किया जा रहा है। यहां 75 हजार 449 खाते खुल चुके हैं और दो लाख 07 हजार रूपए का मजदूरी भुगतान हो चुका है। कबीरधाम जिले में एक्सिस बैंक के द्वारा दो जनपद पंचायतों की 18 ग्राम पंचायतों में बिजनेस  करसपोन्डेट मॉडल संचालित किया जा रहा है। यहां 12 हजार 752 खाते खुल चुके हैं और 69 लाख 15 हजार रूपए का मजदूरी भुगतान किया गया है। सरगुजा जिले में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा बिजनेस करसपोन्डेट मॉडल के माध्यम से मजदूरी भुगतान के लिए 16 जनपद पंचायतों की 111 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। यहां दस जनपद पंचायतों में 43 हजार 952 खाते खुल चुके हैं और 09 लाख 66 हजार रूपए का भुगतान किया गया है। कोरबा जिले में यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा बिजनेस करसपोन्डेट मॉडल के माध्यम से मजदूरी भुगतान के लिए तीन जनपद पंचायतों की 25 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिले के एक विकासखण्ड की छह ग्राम पंचायतों में 4 हजार 494 श्रमिकों के खाते खुल चुके हैं और तीन लाख 50 हजार रूपए का मजदूरी भुगतान किया गया है।
    दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा बिजनेस करसपोन्डेट मॉडल के माध्यम से मजदूरी भुगतान के लिए सात जनपद पंचायतों की 246 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। क्षेत्र की भौगोलिक विषमता और नक्सली समस्या के बावजूद यहां 4 हजार 658 श्रमिकों के खाते खोले जा चुके हैं और दो लाख 30 हजार रूपए का मजदूरी भुगतान किया गया है। बस्तर जिले में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा बिजनेस करसपोन्डेट मॉडल के माध्यम से मजदूरी भुगतान के लिए 8 जनपद पंचायतों की 91 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। यहां छह हजार 200 श्रमिकों के खाते खुल चुके हैं। उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में बिजनेस करसपोन्डेट मॉडल के माध्यम से मजदूरी भुगतान के लिए 7 जनपद पंचायतों की 386 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। यहां जनपद पंचायत कांकेर और चारामा की कुछ ग्राम पंचायतों में खाता खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
    रायपुर जिले में बिजनेस करसपोन्डेट मॉडल के माध्यम से मजदूरी भुगतान के लिए 6 जनपद पंचायतों की 47 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा दो जनपद पंचायतों की 32 ग्राम पंचायतों और छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा 4 जनपद पंचायतों की 15 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा जनपद पंचायत गरियाबंद में दो हजार श्रमिकों के खाते खोले जा चुके हैं और पांच लाख पांच हजार रूपए का मजदूरी भुगतान किया गया है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा जिले के 22 गांवों में स्मार्ट कार्ड के माध्यम से मजदूरी भुगतान के लिए प्रायोगिक परियोजना लागू करने की सहमति प्रदान की है। जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा बिजनेस करसपोन्डेट मॉडल के माध्यम से मजदूरी भुगतान के लिए 8 जनपद पंचायतों की 51 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा इस जिले के 51 गांवों में स्मार्ट कार्ड के माध्यम से मजदूरी भुगतान के लिए प्रायोगिक परियोजना लागू करने की भी सहमति प्रदान की गई है।

     क्रमांक-5618/चतुर्वेदी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031