तेरहवां वित्त आयोग :छत्तीसगढ़ में दो हजार से अधिक निर्माण कार्यो के लिए लगभग 35 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, 16 जनवरी 2011
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने तेरहवें वित्त आयोग की अनुशंसा पर राज्य के 11 जिलाें धमतरी, बीजापुर, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), नारायणपुर, बस्तर, उत्तर बस्तर (कांकेर), महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर और कोरया में विभिन्न प्रकार के दो हजार सोलह निर्माण कार्यो के लिए 34 करोड़ 79 लाख 89 हजार रूपए की मंजूरी प्रदान की है। पंचायत और समाज सेवा संचालनालय द्वारा इस संबंध में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र के साथ अनुशंसित कार्यो सूची भी भेज दी गई है। उल्लेखनीय है कि तेरहवें वित्त आयोग के तहत प्रदेश की पंचायत राज संस्थाओं को चालू वित्ती वर्ष 2010-11 में अधोसंरचना कार्यो के लिए 86 करोड़ 21 लाख रूपए की प्रथम किश्त आबंटित की जा चुकी है। इसमें 77 करोड़ 77 लाख रूपए का सामान्य अनुदान और आठ करोड़ 44 लाख रूपए का विशेष क्षेत्र मूल अनुदान शामिल है।
तेरहवें वित्त आयोग की अनुशंसा पर बिलासपुर जिले में सबसे अधिक 350 निर्माण कार्यो के लिए छह करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए मंजूर किए गए है। उसके बाद बस्तर जिले में 315 निर्माण कार्यो के लिए चार करोड़ 64 लाख दस हजार रूपए, रायगढ़ जिले में 259 निर्माण कार्यो के लिए चार करोड़ 32 लाख 90 हजार रूपए, जशपुर जिले में 256 निर्माण कार्यो के लिए चार करोड़ दो लाख 25 हजार रूपए मंजूर किए गए है। इसी प्रकार धमतरी जिले में 181 निर्माण कार्यो के लिए तीन करोड़ 91 लाख 79 हजार रूपए, महासमुंद जिले में 208 निर्माण कार्यो के लिए तीन करोड़ 33 लाख 15 हजार रूपए, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में 183 निर्माण कार्यो के लिए दो करोड़ 76 लाख 35 हजार रूपए, कोरिया जिले में 97 निर्माण कार्यो के लिए दो करोड़ 05 लाख 05 हजार रूपए, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 110 निर्माण कार्यो के लिए एक करोड़ 89 लाख 05 हजार रूपए, बीजापुर जिले में 30 निर्माण कार्यो के लिए 99 लाख रूपए और नारायणपुर में 27 निर्माण कार्यो के लिए 41 लाख 65 हजार रूपए मंजूर किए गए है।
मंजूर किए गए निर्माण कार्यो में सीमेंट कांक्रीट निर्माण के एक हजार 569, सामुदायिक भवन निर्माण के 229, मुक्तिधाम निर्माण के 34, निर्मलाघाट निर्माण के 135, पंचायत भवन निर्माण के 6, आंगनबाड़ी भवन निर्माण के 17, चबूतरा सह शेड निर्माण के 11 और कांजी हाऊस, रंगमंच एवं पानी टंकी (स्पाटसोर्स) निर्माण के 9 कार्य शामिल है।

क्रमांक-5733/चतुर्वेदी