लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास छत्तीसगढ़ में आम आदमी बीमा योजना

छत्तीसगढ़ में आम आदमी बीमा योजना

What
When May 06, 2011
from 05:25 PM to 05:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

साढ़े तीन सौ हितग्राहियों को 1.10 करोड़ का फायदा

    रायपुर 06 मई 2011

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण भूमिहीन परिवारों के लिए संचालित आम आदमी बीमा योजना के तहत इकतीस मार्च 2011 तक साढ़े तीन सौ व्यक्तियों को एक करोड़ 10 लाख रुपए की बीमा दावा राषि का भुगतान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी से कक्षा बारहवीं और आई.टी.आई में पढ़ाई करने वाले छह हजार 826 विद्यार्थियों को लगभग 82 लाख रुपए की षिष्यवृत्ति भी प्रदान की गई।
छत्तीसगढ़ में अब तक तीन लाख 34 हजार ग्रामीण भूमिहीन परिवारों को इस बीमा योजना के दायरे में लाया गया है। जबकि प्रदेष में छह लाख 26 हजार से ज्यादा भूमिहीन परिवार निवासरत हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड ने कल अधिकारियों की बैठक में इस योजना की गहन समीक्षा की और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा पहुंचाने के लिए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देष दिए। श्री ढांड ने आगामी जून माह की पन्द्रह तारीख तक सभी पात्र हितग्राहियों को इस योजना का लाभ पहुंचाना सुनिष्चित करने के निर्देष दिए।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी बीमा योजना का संचालन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से किया जाता है। यह योजना राज्य में पिछले दो वर्ष से संचालित है। इस योजना के तहत शासन की ओर से 18 वर्ष से 59 वर्ष तक की उम्र वाले ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले भूमिहीन परिवारों के मुखिया का शासन की ओर से नि:षुल्क बीमा कराया जाता है। मुखिया की सामान्य मौत होने पर आश्रित परिवार को 30 हजार रुपए और दुर्घटना से मृत्यु अथवा स्थाई रूप से अंगभंग होने पर 75 हजार रुपए की एकमुष्त राषि आश्रित परिवार को प्रदान की जाती है। इसके अलावा बीमित परिवार के बच्चों की षिक्षा के लिए कक्षा नवमीं से कक्षा बारहवीं तक पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बारह सौ रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से षिष्यवृत्ति भी दी जाती है।

   क्रमांक-614/पटेल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031