लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री श्री नेताम ने किया विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण

पंचायत मंत्री श्री नेताम ने किया विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण

What
When May 03, 2010
from 07:50 PM to 07:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

इलाके में 51 गांवों को मिली कम वोल्टेज की समस्या से मुक्ति

    रायपुर 03 मई 2010

628-030510

पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सरगुजा जिले के सुदूरवर्ती रामचन्द्रपुर और डिण्डो में लगभग दो करोड़ तीस लाख रूपए की लागत से निर्मित 33/11 केव्ही क्षमता के विद्युत उपकेन्द­्रों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन विद्युत उपकेन्द्रों के बन जाने से इस क्षेत्र के पचास से भी अधिक गांवों के हजारों लोगों को बिजली के कम वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिली है। यह इस क्षेत्र की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
    श्री नेताम ने कहा कि इन उपकेन्द्रों के जरिए अब इस इलाके में पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली मिलेगी। इससे किसानों के सिंचाई पम्प आसानी से चलेंगे और छात्र-छात्राओं को भी घरों और छात्रावासों में बिजली की पर्याप्त रोशनी मिलेगी। पंचायत मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर के गांवों तक बिजली के जरिए विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए वचनबध्द है। मुख्यमंत्री स्वयं ऊर्जा विभाग के प्रभारी भी हैं। डॉ. रमन सिंह ने इस आदिवासी बहुल क्षेत्र के रामचन्द्रपुर और डिण्डो में बिजली के कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए विद्युत उपकेन्द्रों के निर्माण की मंजूरी दी थी। श्री नेताम ने इसके लिए क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
    उल्लेखनीय है कि रामचन्द्रपुर के विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण एक करोड़ 49 लाख 43 हजार रूपए और डिण्डो में 80 लाख 66 हजार रूपए की लागत से किया गया है। रामचन्द्रपुर के उपकेन्द्र से 27 गांवों और डिण्डो के उपकेन्द्र से 24 गांवों को कम वोल्टेज की परेशानी से छुटकारा मिल गया है। रामचन्द्रपुर उपकेन्द्र शुरू होने से पहले अब तक आस पास के गांवों में धमनी स्थित 33/11 केव्ही. उपकेन्द्र से निकली 11 केव्ही. फीडर लाईन के जरिए बिजली मिलती थी। फीडर लाईन की लम्बाई अधिक होने के कारण इस क्षेत्र में कम वोल्टेज एवं विद्युत व्यवधान की समस्या थी। इसके निराकरण के लिए राज्य सरकार से मिली स्वीकृति के आधार पर छत्तीसगढ़ विद्युत कम्पनी ने रामचन्द्रपुर में नये विद्युत उपकेन्द्र निर्माण किया। इसके जरिए विद्युत आपूर्ति भी शुरू हो गयी है। इसी तरह विकासखण्ड वाड्रफनगर में ग्राम डिण्डो में विद्युत उपकेन्द्र बनने से पहले आसपास के गांवों को वाड्रफनगर के 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के जरिए 11 केव्ही बसंतपुर फीडर लाईन से बिजली मिलती थी। इस फीडर लाईन की लम्बाई अत्यधिक होने के कारण इस क्षेत्र में भी कम वोल्टेज और विद्युत व्यवधान की समस्या थी। राज्य सरकार ने इस समस्या को देखते हुए जनता को राहत पहुंचाने के लिए डिण्डो में 80 लाख 66 हजार रूपए की लागत से नये विद्युत उपकेन्द्र निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया। छत्तीसगढ़ विद्युत कम्पनी द्वारा डिण्डो में भी उपकेन्द्र का निर्माण तेजी से पूरा कर लिया गया। लोकार्पण कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा श्रीमती पुष्पा नेताम ने भी संबोधित किया।
    छत्तीसगढ़ विद्युत कम्पनी के अधीक्षण अभियंता श्री व्ही.आर.मौर्य ने इस अवसर पर बताया कि सरगुजा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों प्रतापपुर, वाड्रफनगर, रामचन्द्रपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज, ओड़गी, कुसमी एवं शंकरगढ़ के गांवों में कम वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए रामानुजगंज विकासखण्ड के तातापानी में 132/33 केव्ही. के उपकेन्द्र की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा प्रतापपुर में भी 132/33 केव्ही उपकेन्द्र की स्थापाना की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। साथ ही विश्रामपुर में 220/132 केव्ही. उपकेन्द्र के स्थापना का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

क्रमांक- 628/चतुर्वेदी       



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031