सरगुजा में एक करोड़ के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण श्री रामविचार नेताम ने दी अनेक निर्माण कार्यो की सौगात
रायपुर 18 फरवरी 2011
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज सरगुजा जिले के विकासखण्ड बलरामपुर की ग्राम पंचायत रनहत में लगभग एक करोड़ रूपए की लागत के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन और लोकापर्ण किया। श्री नेताम ने यहां 83 लाख रूपए की लागत से बनने बाले प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास सहित ग्राम रनहत, कर्रीचलगली और चमनपुर में पांच-पांच लाख रूपए की लागत से बनने वाली उचित मूल्य दुकानों का भूमि पूजन और एक लाख रूपए की लागत से निर्मित कांजी हाउस का लोकापर्ण किया।
श्री नेताम ने इस अवसर पर आयोजित समारोह में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गो की गरीब छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरित की जा रही है। स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध करायी जा रही है। श्री नेताम ने कहा कि आवश्यकता अनुसार सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, नदी-नालों पर स्टॉप डेम बनाकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दूरस्थ ग्रामों में भी बिजली और पेयजल की सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। उन्होंने किसानों को भूमि समतलीकरण कराने, कूप और तालाब का गहरीकरण्ा कर बेहतर तरीके से कृषि कार्य करने की सलाह दी। श्री नेताम ने इस अवसर निर्माण एजेंसियों से कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित कार्यो का मजदूरी भुगतान समय पर करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर श्री पारसनाथ रोहित, उपाध्यक्ष श्री छोटेलाल, जिला पंचायत सदस्य कुमारी पुष्पा सिंह, श्री अनिल जायसवाल सहित पंचायतराज संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

क्रमांक-6299/चतुर्वेदी