लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण में पंचायत मंत्री ने दिए सवालों के जवाब

नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण में पंचायत मंत्री ने दिए सवालों के जवाब

What
When May 04, 2010
from 06:15 PM to 06:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधि आम जनता की समस्याओं के निराकरण और विकास में सार्थक भूमिका निभाएं-श्री नेताम

योजनाओं की जानकारी और शिकायतों के लिए शीघ्र शुरू होगी टोल-फ्री हेल्प लाईन सेवा

रायपुर, 04 मई 2010

      पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के नव-निर्वाचित सदस्यों के तीन दिवसीय आधार प्रशिक्षण में प्रतिनिधियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि स्थानीय लोगों की समस्याओं के निराकरण और विकास पर सार्थक भूमिका निभाएं। श्री नेताम ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि जमीनी हकीकत को जानकर लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं और इनके क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों और शिकायतों की जानकारी भी दें। उन्होंने बताया कि राज्य प्रशिक्षण संस्थान में शीध्र ही एक हेल्प लाईन सेवा शुरू की जाएगी जो टोल फ्री टेलीफोन से जुड़ी होगी। इस टोल फ्री टेलीफोन नम्बर पर पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधि नि:शुल्क फोन कर विशेषज्ञों से योजनाओं के सुचारू संचालन की जानकारी ले सकेंगे और शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।
      श्री नेताम ने कहा कि पंचायत राज अधिनियम, शासकीय योजनाओं, प्रक्रिया और क्रियान्वयन जानकारी के लिए पुस्तक के रूप में स्व अध्ययन सामग्री, छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, विकास के आयाम और प्रक्रिया की जानकारी कीे प्रश्नोत्तरी की पुस्तक उपलब्ध कराई गई है। इसके अध्ययन से उन्हें सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था में ग्राम सभा को अधिकार सम्पन्न बनाया गया है। अप्रैल माह में आयोजित ग्राम सभा में कार्य योजना तैयार की जाती है। ग्राम सभा से पारित प्रस्तावों को प्राथमिकता से स्वीकृत किया जाता है। श्री नेताम से सीधे संवाद के दौरान बड़े राजपुर की जनपद पंचायत अघ्यक्ष श्रीमती गीता मरकाम ने सवाल किया कि सभी सदस्यों की राय है कि पंचायत राज की समस्त जानकारी सदस्यों को मिलनी चाहिए। श्री नेताम ने जवाब दिया कि इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्णय शासन लिया है। सेटकॉम नेटवर्क शुरू हो जाने से आगे भी इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित होंगे। जनपद पंचायत गीदम की अध्यक्ष श्रीमती चैनेश्वरी ने कहा कि इस क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार मूलक कार्य शुरू करने और शिक्षा के प्रसार में शासन से सहयोग मांगा। श्री नेताम ने जनपद पंचायत गीदम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अम्बिकापुर की सदस्य श्रीमती जयश्री पैकरा और जिला पंचायत बिसालपुर की सदस्य श्रीमती अंजू सिंह राजपूत ने कहा कि सदस्यों को मानदेय और फंड मिलना चाहिए। श्री नेताम ने उनके सवाल के जवाब में बताया कि पंचायत राज सदस्यों के मानदेय, फंड के साथ कुछ निर्माण कार्य स्वीकृत करने की सुविधा मिली है। इस दिशा में एक समिति गठित की गई है। समिति की रिपोर्ट आने पर शासन द्वारा इस पर विचार किया जाएगा। जनपद पंचायत अकलतरा के उपाध्यक्ष श्री आर.के.शर्मा की गौण खनिज की राशि जनपद पंचायत को उपलब्ध कराने के जवाब में पंचायत मंत्री श्री नेताम ने जानकारी दी कि शासन द्वारा गौण खनिज की रायल्टी की राशि जिला पंचायत के माध्यम से खनिज क्षेत्र वाले गांवों की पंचायतों को उपलब्ध कराई जाती है। श्री नेताम ने जनपद पंचायत बेमेतरा के सदस्य श्री उपेन्द्र वर्मा के प्रश्न के उत्तर में बताया कि सदस्यों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य निर्माण कार्यो की तकनीकी जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। कांसाबेल जनपद पंचायत के सदस्य श्री मक्तुराम भगत ने बताया कि 25 हजार की जनसंख्या वाले ग्राम बटईकेला में स्वास्थ्य केन्द्र और पुलिस चौकी की आवश्यकता है। श्री नेताम ने इनके प्रस्ताव ग्राम सभा के माध्यम से भेजने कहा। इसी जनपद पंचायत के सदस्य श्री तुलसी कौशिक ने छोटे-बड़े झाड़ के जगंल की समस्या और उसकी जमीनी हकीकत के संबंध में श्री नेताम ने बताया की केन्द्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय द्वारा इस संबंध में छूट दी गई है। जिला कलेक्टर की मदद से इसका निदान हो सकता है। जनपद पंचायत बालौदा के सदस्य श्री कन्हैया राठौर ने क्षेत्र के स्कूलों, आंगनबाड़ी भवनों में हैण्डपंप स्थापित करने से संबंधित प्रश्न के उत्तर में श्री नेताम ने बताया की शासन द्वारा प्रदेश के स्कूलों और आंगनबाड़ियों में हैण्डपंप स्थापना को मंजूरी दी प्रदान की गई है। पंचायत मंत्री से संवाद के दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रामचन्द्रपुर श्री नारायण कश्यप, श्रीमती सरोज गुप्ता, श्री भैयालाल सहित अनेक प्रतिनिधियों ने प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की।   

क्रमांक-643/चतुर्वेदी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031