लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास नारायणपुर और बीजापुर में स्थापित होंगे कुटुम्ब न्यायालय

नारायणपुर और बीजापुर में स्थापित होंगे कुटुम्ब न्यायालय

What
When Mar 13, 2011
from 07:45 PM to 07:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 13 मार्च 2011

     पारिवारिक मामलों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश के दो नये जिलों नारायणपुर और बीजापुर में कुटुम्ब न्यायालय की स्थापना की जाएगी। राज्य शासन द्वारा भविष्य की योजना में इन जिलों में कुटुम्ब न्यायालय स्थापित किए जाने का लक्ष्य रखा है।
     उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्तमान में 19 कुटुम्ब न्यायालय संचालित हो रहे है। राज्य के जिला रायपुर में तीन, दुर्ग में चार, बिलासपुर, कोरबा, अम्बिकापुर, रायगढ़, कोरिया, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, जगदलपुर (बस्तर), कबीरधाम (कवर्धा), उत्तर बस्तर (कांकेर), महासमुन्द और धमतरी जिले में एक-एक कुटुम्ब न्यायालयों की स्थापना की गई है। इनमें से तीन कुटुम्ब न्यायालय की स्थापना वर्ष 2009-10 में उत्तर बस्तर (कांकेर), महासमुन्द और धमतरी में हुई है।  
     इस योजना के तहत कुटुम्ब न्यायालय भवन और न्यायिक अधिकारी के आवास निर्माण के लिए केन्द्र और राज्य शासन द्वारा 10-10 लाख रूपए का आवंटन दिया जाता है। इसमें न्यायालय भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए और आवासीय परिसर निर्माण के लिए पांच लाख रूपए का प्रावधान है। इसके साथ ही प्रत्येक न्यायालय के लिए पांच लाख रूपए के मान से केन्द्र द्वारा आवर्ती स्थापना व्यय प्रदान किया जाता है। योजना के तहत केन्द्र शासन द्वारा 13 कुटुम्ब न्यायालय एवं आवासीय भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 30 लाख रूपए उपलब्ध कराया गया है।

क्रमांक-6547/चतुर्वेदी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031