लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना :छत्तीसगढ़ में 24.86 लाख परिवारों को मिला रोजगार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना :छत्तीसगढ़ में 24.86 लाख परिवारों को मिला रोजगार

What
When May 09, 2011
from 04:30 PM to 04:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 09 मई, 2011

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में 2010-11 के दौरान छत्तीसगढ़ में 24 लाख 86 हजार परिवारों को मांग के आधार पर रोजगार दिया गया। पिछले वित्तीय वर्ष में योजना के तहत एक लाख 56 हजार 304 निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए, जिसमें 88 हजार 707 पूर्ण हो चुके है और 67 हजार 597 कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्यो पर 1631 करोड़ 98 लाख रूपए खर्च किए गए है। इन निर्माण कार्यो से राज्य में औसतन प्रतिदिवस कार्यरत श्रमिकों की संख्या दस लाख 76 हजार 358 रही।
    पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान खर्च किए गए 1631 करोड़ 98 लाख रूपए में से 1157 करोड़ 34 लाख रूपए मजदूरी भुगतान और 406 करोड़ 81 लाख रूपए सामग्री पर व्यय किए गए है। योजना के तहत 1110.37 लाख सृजित मानव दिवसों में महिलाओं की भागीदारी 539.95 लाख मानव दिवस रही। स्वीकृत एक लाख 56 हजार 683 कार्यो में से 88 हजार 928 पूर्ण किए गए और 67 हजार 755 कार्य प्रगतिरत रहे। योजना के तहत सबसे अधिक 65 हजार 779 कार्य निजि भूमि पर भूमि सुधार एवं सिंचाई सुविधा के स्वीकृत किए गए, इनमें से 41 हजार 49 कार्य पूर्ण किए गए और 24 हजार 730 प्रगति पर रहे। निर्माण कार्यो पर 150 करोड़ 63 लाख रूपए खर्च किए गए। भूमि विकास के स्वीकृत 27 हजार 590 कार्यो में से 14 हजार 592 कार्यो का पूरा किया गया और 12 हजार 998 प्रगति पर रहे। निर्माण कार्यो पर 82 करोड़ 75 लाख रूपए खर्च किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण सड़क संपर्क के स्वीकृत 26 हजार 739 कार्यो में से 12 हजार 836 पूर्ण और 13 हजार 903 प्रगति पर रहे। निर्माण कार्यो पर 544 करोड़ 24 लाख रूपए खर्च किए गए। जल संरक्षण के स्वीकृत दस हजार 235 कार्यो में से पांच हजार 983 पूर्ण और चार हजार 252 प्रगति पर रहे। निर्माण कार्यो पर 208 करोड़ 96 लाख रूपए व्यय किए गए। जल निकायों के पुर्ननवीनीकरण के स्वीकृत 15 हजार 667 कार्यो में से आठ हजार 957 पूर्ण और छह हजार 710 प्रगति पर रहे। निर्माण कार्यो पर 324 करोड़ 24 लाख रूपए खर्च किए गए। सूखा उन्मूलन और वृक्षारोपण के स्वीकृत छह हजार 472 कार्यो में से तीन हजार 869 पूर्ण और दो हजार 603 प्रगति पर रहे। निर्माण कार्यो पर सौ करोड़ 73 लाख रूपए व्यय हुए। सूक्ष्म सिंचाई के स्वीकृत दो हजार 948 कार्यो में से एक हजार 75 पूर्ण और एक हजार 873 प्रगति पर रहे। निमार्ण कार्यो पर 112 करोड़ 44 लाख रूपए खर्च किए गए। बाढ़ नियंत्रण के स्वीकृत 997 कार्यो में से 562 पूर्ण और 435 प्रगति पर रहे। निर्माण कार्यो पर 32 करोड़ 84 लाख रूपए खर्च किए गए। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र और अन्य 256 स्वीकृत कार्यो में से 5 पूर्ण  और 251 प्रगति पर रहे। निर्माण कार्यो पर दो करोड़ 71 लाख रूपए खर्च किए गए। 

क्रमांक-655/चतुर्वेदी




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031