लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना : छत्तीसगढ़ में 23 लाख से अधिक परिवारों को मिला रोजगार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना : छत्तीसगढ़ में 23 लाख से अधिक परिवारों को मिला रोजगार

What
When Mar 25, 2011
from 05:20 PM to 05:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 25 मार्च 2011

छत्तीसगढ़ में संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी माह तक 23 लाख 17 हजार परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। योजना के तहत पंजीकृत 39 लाख परिवारों में से 23 लाख 20 हजार परिवारों द्वारा रोजगार की मांग की गई। फरवरी माह तक एक लाख 11 हजार 592 परिवारों को सौ दिवस का रोजगार मिल चुका है।
    पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी माह तक स्वीकृत एक लाख 45 हजार 877 कार्यो में से 75 हजार 441 पूर्ण हो चुके है और 70 हजार 436 कार्य प्रगति पर है। योजना के तहत जल संरक्षण और संवर्घन के स्वीकृत आठ हजार 758 कार्यो में से चार हजार 507 पूर्ण हो चुके और चार हजार 251 कार्य प्रगति पर है। सूखा उन्मूलन के स्वीकृत छह हजार 138 कार्यो में से तीन हजार 360 पूर्ण कर लिए गए है और दो हजार 778 प्रगति पर है।  लधु सिंचाई के स्वीकृत दो हजार 456 कार्यो में से 679 पूर्ण हो चुके है और एक हजार 777 प्रगति पर है। परम्परागत जल स्त्रोतों के पुनर्निर्माण के स्वीकृत तेरह हजार 878 कार्यो में से सात हजार 294 पूर्ण हो चुके है और छह हजार 584 प्रगति पर है।  भूमि सुधार के स्वीकृत 23 हजार 734 कार्यो में से दस हजार 810 पूर्ण हो चुके है और बारह हजार 924 प्रगति पर है। बाढ़ नियंत्रण के स्वीकृत 892 कार्यो में से 423 पूर्ण हो चुके है और 469 प्रगति पर है। ग्रामीण सड़क मार्ग निर्माण के स्वीकृत 25 हजार 348 कार्यो में से दस हजार 591 पूर्ण हो चुके है और 14 हजार 757 प्रगति पर है। अनुसूचित जाति, जनजाति, भूमि सुधार और इंदिरा आवास के हितग्राहियों की जमीन पर सिंचाई साधन विकसित करने के लिए स्वीकृत 64 हजार 570 कार्यो में से 7 हजार 776 पूर्ण हो चुके है और 26 हजार 794 प्रगति पर है।
    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत फरवरी माह तक उपलब्ध राशि दो हजार 52 करोड़ में से एक हजार 340 करोड़ 47 लाख रूपए खर्च किए गए है। इसमें मजदूरी भुगतान पर 965 करोड़ 57 लाख रूपए और 322 करोड़ 85 लाख रूपए सामग्री पर व्यय हुए है। निर्माण कार्यो से 944.49 लाख मानव दिवस सृजित हुए है, जिसमें महिलाओं के लिए सृजित 456.41 लाख दिवस शामिल है। फरवरी माह तक 63 लाख 78 हजार 673 श्रमिकों के खाते बैंक और डाकघरों में खोले जा चुके है। इसमें बैंक शाखाओं में 25 लाख 85 हजार 368 और डाकघरों में 37 लाख 93 हजार 305 खाते खोले गए है।    

क्रमांक-6696/चतुर्वेदी




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031