श्री रामविचार नेताम का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 26 मार्च 2011
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम रविवार 27 मार्च को सरगुजा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री नेताम रायपुर से 27 मार्च को सुबह 10.05 बजे स्टेट प्लेन से रवाना होकर सुबह 10.50 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे और वहां रधुनाथ जिला चिकित्सालय में सुबह 11.30 बजे आयोजित नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.30 बजे लखनपुर में कार्यकताओं से भेट करेंगे। श्री नेताम अम्बिकापुर से अपरान्ह 4.45 बजे स्टेट प्लेन से रवाना होकर शाम 5.35 बजे रायपुर लौट आएंगे।

