राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना : राज्य के 5.52 लाख वृध्दजनों को मिल रही है पेंशन
रायपुर 05 अप्रैल 2011
राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित 'इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना' के तहत करीब पांच लाख 52 हजार वृध्दजन लाभान्वित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के वृध्दजनों को आर्थिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में संचालित इस योजना के तहत प्रति हितग्राही हर माह तीन सौ रूपए पेंशन राशि दी जा रही है।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना में फरवरी 2011 की स्थिति में राज्य के लगभग पांच लाख 51 हजार 562 वृध्दजनों को हर माह तीन सौ रूपए पेंशन दी जा रही है। योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 65 वर्ष या अधिक आयु के वृध्द व्यक्तियों को पेंशन का भुगतान स्थानीय निकायों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना में बिलासपुर जिले के सर्वाधिक 74 हजार 516 वृध्दजनों को मासिक पेंशन दी जा रही है। इसी तरह सरगुजा जिले के 73 हजार 473 वृध्दजनों, रायपुर जिले के 69 हजार 226 वृध्दजनों, जांजगीर-चाम्पा जिले के 55 हजार 61 वृध्दजनों, महासमुंद जिले के 25 हजार 220 वृध्दजनों, धमतरी जिले के 12 हजार 755 वृध्दजनों, दुर्ग जिले के 50 हजार 992 वृध्दजनों, राजनांदगांव 18 हजार 648 वृध्दजनों और कवर्धा जिले 19 हजार 657 वृध्दजनों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत बस्तर जिले में 26 हजार 159 वृध्दजन, दंतेवाड़ा जिले में दस हजार 355 वृध्दजन, कांकेर जिले में दस हजार 859 वृध्दजन, बीजापुर जिले में चार हजार 605 वृध्दजन, नारायणपुर जिले में दो हजार 859 वृध्दजन, कोरबा जिले में 19 हजार 505 वृध्दजन, रायगढ़ जिले में 48 हजार 668 वृध्दजन, जशपुर जिले में 14 हजार 467 वृध्दजन और कोरिया जिले में 14 हजार 537 वृध्दजन लाभान्वित हो रहे हैं।

