लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास भू-जल संरक्षण के 601 कार्यों के लिए ग्यारह करोड़ रूपए मंजूर

भू-जल संरक्षण के 601 कार्यों के लिए ग्यारह करोड़ रूपए मंजूर

What
When May 23, 2010
from 06:00 PM to 06:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रोजगार गारंटी योजना के तहत होगा 228 तालाबों का निर्माण और गहरीकरण

गांवों में 363 झिरियों और दस कुओं के लिए भी राशि स्वीकृत

        रायपुर 23 मई 2010

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर) जिले में चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 में भू-जल संरक्षण और संवर्धन के लिए 601 निर्माण कार्य मंजूर किए गए हैं। योजना के तहत इन सभी कार्यों के लिए बस्तर जिला पंचायत ने जनपद पंचायतों को लगभग ग्यारह करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें 228 तालाबों और 373 कुओं तथा झिरियों (पक्के जलकुंडों) के निर्माण से संबंधित कार्य शामिल हैं। नक्सल हिंसा पीड़ित इस जिले के विभिन्न जनपद पंचायत क्षेत्रों (विकासखंड़ों) में स्वीकृत ये कार्य व्यापक जन-भागदारी से उत्साह के साथ शुरू होने लगे हैं। आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी श्री केदार कश्यप ने पिछले सप्ताह अक्षय तृतीया के दिन जिले के अनेक गांवों में लोगों के साथ श्रमदान कर इन निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
    पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिला पंचायत द्वारा मंजूर इस राशि में से एक करोड़ 09 लाख 39 हजार रूपए सत्रह नए तालाबों के निर्माण में खर्च किए जाएंगे। इस राशि में से जनपद पंचायत कोण्डागांव में ग्यारह नए तालाबों के निर्माण के लिए 73 लाख 64 हजार रूपए और जनपद पंचायत माकड़ी में दो नए तालाबों के लिए छह लाख 21 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। जनपद पंचायत जगदलपुर को सात लाख 67 हजार रूपए, बास्तानार को दस लाख रूपए, दरभा को एक लाख 87 हजार रूपए, फरसगांव को दस लाख रूपए की स्वीकृति एक-एक नए तालाब निर्माण के लिए दी गयी है। इसके अलावा जिले भर में 211 तालाबों के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए इस योजना के तहत आठ करोड़ 87 लाख रूपए की स्वीकृति जिला पंचायत द्वारा प्रदान की गयी है। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत कोण्डागांव को 76 तालाबों के गहरीकरण के लिए चार करोड़ 33 लाख 41 हजार रूपए, जनपद पंचायत बकावंड को 49 तालाबों के गहरीकरण के लिए एक करोड़ 29 लाख रूपए, जनपद पंचायत बस्तर को 34 तालाबों के गहरीकरण के लिए एक करोड़ 55 लाख रूपए, जनपद पंचायत केशकाल को तीस तालाबों के गहरीकरण के लिए 99 लाख 86 हजार रूपए, जनपद पंचायत जगदलपुर को पांच तालाबों के गहरीकरण के लिए 13 लाख 86 हजार रूपए, जनपद पंचायत दरभा को छह तालाबों के गहरीकरण के लिए 11 लाख 94 हजार रूपए और जनपद पंचायत माकड़ी को ग्यारह तालाबों के गहरीकरण के लिए 44 लाख 19 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। जनपद पंचायत माकड़ी को दस नए कुओं के निर्माण के लिए भी 19 लाख 50 रूपए की स्वीकृति दी गयी है।
      अधिकारियों ने बताया कि जिले में 363 झिरियों (पक्के जलकुण्डों) के निर्माण के लिए भी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जनपद पंचायतों को 83 लाख 34 हजार रूपए की धनराशि मंजूर की गयी है। योजना के तहत सर्वाधिक दो सौ झिरियों का निर्माण जनपद पंचायत बास्तानार के गांवों में किया जाएगा। इसके लिए बास्तानार जनपद पंचायत को 40 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। जनपद पंचायत तोकापाल को 82 झिरियों के निर्माण के लिए सात लाख 35 हजार रूपए, जनपद पंचायत कोण्डागांव को 42 झिरियों के निर्माण के लिए 26 लाख 73 हजार रूपए, जनपद पंचायत माकड़ी को 21 झिरियों के लिए पांच लाख 12 हजार रूपए, जनपद पंचायत बकावण्ड को दस झिरियों के लिए दो लाख 30 हजार रूपए और जनपद पंचायत दरभा को आठ झिरियों के लिए एक लाख 84 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं।   
क्रमांक 923/स्वराज्य



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031