नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सेटेलाइट के माध्यम से प्रशिक्षण
जिला और जनपद पंचायतों सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 3 मई से
रायपुर 26 अप्रैल 2010
छत्तीसगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के डेढ़ लाख से अधिक नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को काम-काज संचालन के लिए पंचायत राज व्यवस्था की महत्ता, पंचायत प्रतिनिधियों की इसमें भूमिका के साथ-साथ उनके अधिकार,र् कत्तव्यों और संचालित योजनाओं की जानकारी देने प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण दूर संवेदी उपग्रह प्रणाली (सेटेलाईट) से जुड़े एडूसेट और सेटकॉम से जुडे क़ेन्द्रों में दिया जाएगा। प्रशिक्षण तीन दिवसीय होगा, जो आगामी मई माह की तीन तारीख से चरणबध्द शुरू होगा। प्रदेश की जिला पंचायतों और जनपद पंचायतों के सदस्यों के लिए पहले चरण का प्रशिक्षण तीन मई से 5 मई तक आयोजित किया गया है। इसके बाद दो चरणों में ग्राम पंचायतों के सरपंचों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण छह मई से 8 मई तक और 10 मई से 12 मई तक दिया जाएगा। ग्राम पंचायतों के उप सरपंचों को भी तीन दिवसीय प्रशिक्षण दो चरणों में 13 मई से 15 मई तक और 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास संस्थान के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश की नौ हजार 724 ग्राम पंचायतों के एक लाख 45 हजार 791 पंचों और 9 हजार 724 सरपंचों के साथ ही 146 जनपद पंचायतों के दो हजार 742 और 18 जिला पंचायतों के 321 पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रशिक्षण केन्द्रों की सूची भेज दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एस.सी.ई.आर.टी) शंकर नगर रायपुर स्थित एडूसेट के मुख्य केन्द्र से राज्य के 128 केन्द्रों जुड़े हुए है। इसी प्रकार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र (इसरो) के माध्यम से राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा स्थित राज्य पंचायत संसाधन केन्द्र (सेटकॉम) से 110 जनपद पंचायतों के पंचायत संसाधन केन्द्रों में सेटेलाईट से प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा गया है कि वे सुविधा अनुसार अपने जिले के केन्द्राें का चयन कर प्रशिक्षण के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों की संख्या और उनकी केन्द्रवार सूची राज्य ग्रामीण विकास संस्थान को उपलब्ध कराएं।
अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत राज अधिनियमों, पंचायतों के काम-काज संचालन, प्रक्रिया, विकास की अवधारणा, योजना एवं बजट, शासन की कल्याणकारी योजनाओं, शासकीय कार्यालयों में उनकी कार्य प्रणाली, नेतृत्व और कौशल ज्ञान की जानकारी दी जाएगी। नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों की सहायता के लिए प्रत्येक प्रशिक्षण केन्द्र में रिर्सोस व्यक्ति भी उपस्थित रहेगा।

क्रमांक 497/चतुर्वेदी