महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना -प्रबंधन सूचना प्रणाली पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
रायपुर 06 जुलाई 2010
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डॉट एनआरइजीए डॉट एनआईसी डॉट इन (www.nrega.nic.in) की प्रबंध सूचना प्रणाली को पूरी तरह कार्यशील बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। केन्द्रीय विकास मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के सहायक परियोजना अधिकारियों, डाटा एन्ट्री आपरेटरों और अन्य संबंधित लोगों के लिए 28 जून से 05 जुलाई तक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विकास आयुक्त कार्यालय भवन में आयोजित प्रशिक्षण में जिलों के लगभग चार सौ अधिकारी-कर्मचारी को नवीन तकनीक की जानकारी दी गयी।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के आयुक्त श्री के. सुब्रमण्यम ने प्रशिक्षण समापन के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि इस योजना की प्रबंधन सूचना प्रणाली पर डाटा एन्ट्री का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है। प्रबंधन सूचना प्रणाली के माध्यम से ही योजना के तहत किए गए सभी कार्यो की निगरानी और समीक्षा की जाती है। सूचना प्रबंधन प्रणाली में योजना से संबंधित सभी गतिविधियों का समावेश किया गया है। उन्होंने अपेक्षा की कि प्रशिक्षणार्थी विकासखण्ड स्तर पर योजना से संबंधित सभी गतिविधियों की डाटा एन्ट्री का कार्य सुचारू ढंग से कर सकेंगे और आॅन लाइन वेबसाइट की जानकारी से लगातार अवगत होते रहेंगे। श्री सुब्रमण्यम ने राज्य स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तरह के प्रशिक्षण संभाग स्तर पर भी आयोजित किए जाएं। योजना की अपर आयुक्त सुश्री शहला निगार ने प्रबंधन सूचना प्रणाली पर डाटा एन्ट्री कार्य की निरन्तर जनपद पंचायत स्तर पर शत-प्रतिशत और जिला पंचायत स्तर पर कम से कम दस प्रतिशत समीक्षा करने के निर्देश दिए।
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना की प्रबंधन सूचना प्रणाली केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा तैयार की गयी है। योजना की वेबसाइट पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश, अधिनियम उपलब्ध हैं। इसमें ग्रामीण विकास मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों से सम्पर्क के लिए उनके टेलीफोन और फैक्स नम्बर तथा ई-मेल पते भी दिए गए हैं, जिस पर सम्पर्क कर तकनीकी खामियों को दूर किया जा सकता है। वेबसाइट पर योजना की प्रगति पंजीकृत श्रमिकों की जानकारी आम जनता के लिए उपलब्ध है। इस वेबसाइट पर आॅन लाइन शिकायत तथा निराकरण की स्थिति, केन्द्र स्तर पर समय-समय पर आयोजित होने वाली बैठकों, कार्यशाला की कार्रवाई विवरण की जानकारी मिलती है। योजना क्रियान्वयन की प्रबंधन सूचना प्रणाली के साफ्टवेयर में डाटा एन्ट्री से संबंधित तुलनात्मक आंकड़े और सचेतक भी दर्शाए जाते हैं। यह सभी जानकारियां प्रशिक्षणार्थियों की कार्य प्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक है।

क्रमांक-1607/चतुर्वेदी