महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना: डेढ़ करोड़ रूपए के वृक्षारोपण कार्य स्वीकृत
रायपुर, 23 अगस्त 2010/
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की सात जनपद पंचायतों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत वृक्षारोपण कार्य के लिए एक करोड़ 55 लाख 55 हजार रूपए की स्वीकृति दी गयी है। इसमें क्रमश: जनपद पंचायत राजपुर में नौ लाख 28 हजार रूपए बतौली में 62 लाख 65 हजार रूपए, बलरामपुर में 42 लाख 91 हजार रूपए, कुसमी में दस लाख 95 हजार रूपए, रामचन्द्रपुर में सात लाख चार हजार रूपए, लुण्ड्रा में आठ लाख 32 हजार रूपए तथा जनपद पंचायत शंकरगढ़ में 14 लाख 40 हजार रूपए वृक्षारोपण पर व्यय किए जाएंगे।
क्रमांक-2442/परिहार/प्रतिभा

