शिक्षाकर्मियों की तबादला अवधि 31 अगस्त तक बढ़ी
रायपुर, 23 अगस्त 2010/
राज्य शासन ने शिक्षाकर्मियों का तबादले की अवधि 10 अगस्त से बढ़ा कर 31 अगस्त 2010 तक कर दी है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस संबंध में यहां मंत्रालय से इस माह की सात तारीख को सभी जिला कलेक्टरों और जिला पंचायत तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया है। परिपत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षाकर्मियों के लिए वर्ष 2010 की स्थानांतरण नीति के अनुसार चालू वर्ष 2010-11 में शिक्षाकर्मियों के स्थानांतरण 10 अगस्त तक करने की अनुमति दी थी। शासन के निर्णय अनुसार स्थानान्तर नीति के नियमानुसार अब शिक्षाकर्मियों के तबादले 31 अगस्त 2010 तक किए जा सकते है।
क्रमांक-2447/चतुर्वेदी/भारती

