छत्तीसगढ़ में ई-पंचायत पोर्टल की तैयारी
रायपुर 30 मई 2011
छत्तीसगढ़ की पंचायत राज संस्थाओं में ई-पंचायत के तहत प्लान प्लस, राष्ट्रीय पंचायत पोर्टल और पंचायत प्रोफाइलर में सभी जानकारियों को अद्यतन किया जाएगा। राज्य की 18 जिला पंचायतें, 146 जनपद पंचायतें और 9 हजार 734 ग्राम पंचायतें राष्ट्रीय पंचायत पोर्टल के लिए अपनी वेबसाइट बिना किसी अतिरिक्त खर्चे के बनाएंगी और इस वेबसाइट में संबंधित पंचायतों और उनके पंचायत प्रतिनिधियों की जानकारी के साथ पंचायतों की रिर्पोट्स, नियम, बजट, योजनाएं, सफलता की कहानी, फोटाग्राफ आदि उपलब्ध रहेंगी। पंचायत एवं समाज सेवा संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी जिला पंचायतों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी कर ई-पंचायत के लिए तैयार किए गए सॉफ्टवेयरों में डाटा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।
परिपत्र में बताया गया है कि प्लान प्लस की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पी.एल.ए.एनएन.आई.एन.जी ऑनलाईन डॉट जीओवी डॉट इन ( www.planning online.gov.in)है। इसमें ग्राम पंचायत स्तर की सभी वार्षिक योजनाओं के प्रारूप को जनपद पंचायत स्तर पर दर्ज करने कहा गया है। सभी वार्षिक योजनाओं के प्रारूपों को प्लान प्लस के माध्यम से जिला योजना समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और स्वीकृत सभी योजनाओं को प्लान प्लस में दर्ज किया जाएगा।
परिपत्र में पंचायत पोर्टल के संबंध में बताया गया है कि पंचायत राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पोर्टल विकसित किया गया है। जिसमें प्रत्येक जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत को अपनी वेबसाइट बिना किसी अतिरिक्त खर्च के बनाना है। इस पोर्टल में तीनों स्तर की पंचायतों की रिर्पोट्स, नियम, बजट, योजनाएं, सफलता की कहानी, फोटाग्राफ आदि को अपने-अपने लॉग इन की सहायता से अपलोड किया जाएगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतें अपनी जानकारी जनपद पंचायत मुख्यालय पर लाकर अपलोड कर सकती है। परिपत्र में कहा गया है कि संबंधित जिला पंचायतें इस संबंध में प्रशिक्षण के लिए जिले के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर सकते है। पंचायत पोर्टल पर अपडेशन डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पीएएनसीएचएवायएटी डॉट जीओव्ही डॉट इन (www.panchayat.gov.in) पर किया जाएगा। राज्य स्तर पर डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पीएसीएचएवायएटी डॉट जीओव्ही डॉट इन (www.pachayat.gov.in या पीएएनसीएचएवायएटीसीएचएचएटी (panchayatchhat) पर दर्ज होगी। राज्य की वेबसाइट पर अपना जिला, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत का चयन कर लॉग-इन किया जा सकता है। यूजर आई.डी. और पासवर्ड जिले में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी से प्राप्त करने कहा गया है।
परिपत्र में पंचायत प्रोफाइल के संबंध में बताया गया है कि पंचायत राज मंत्रालय द्वारा पंचायतों से संबंधित सभी जानकारियां एक स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए पंचायत प्रोफाइलर विकसित किया गया है। इसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत की जानकारी अपडेट करने, पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का बायोडाटा दर्ज करने कहा गया है। पंचायत प्रोफाइलर के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पीएएनसीएचएवायएटी डॉट जीओवी डॉट इन (www.panchayat.gov.in या पीआरआई पीआरओएफआईएलईआर (PRI profiler )पर लाग इन कर जानकारी अद्यतन की जा सकेंगी। यूजर आई डी और पासवर्ड जिले में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र प्रभारी अधिकारी से प्राप्त करने कहा गया है।

