लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार ऊर्जा सौर ऊर्जा से हुआ पेयजल की समस्या का समाधान

सौर ऊर्जा से हुआ पेयजल की समस्या का समाधान

What
When Jun 23, 2011
from 05:35 PM to 05:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 23 जून 2011

सौर ऊर्जा प्रणाली में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत स्थित ग्राम पंचायत रामगढ के वनग्राम तुर्रीपानी में पेयजल की गम्भीर समस्या थी। ग्राम पंचायत रामगढ़ के इस गांव में लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग द्वारा कई नलकूप खनन किए गए थे, लेकिन किए गए नलकूप से पानी नही निकला। 1372-1-230611समस्त ग्राम वासी ग्राम से लगभग 1.50 कि.मी. की दूरी पर उपलब्ध प्राकृतिक जल स्त्रोत (तुर्रा) पर आश्रित है। इस स्त्रोत तक जाने हेतु ग्राम वासियों को पथरीले रास्ते पर पैदल जाना पडता था तथा स्त्रोत से पानी भरकर लगभग 100 मी. की चढाई भी चढनी पडती थी। उक्त ग्राम में परम्परागत विद्युत न होने के कारण लोक स्वास्थ यंत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल ग्राम तक पहुंचाने हेतु ग्रीष्मकाल में डीजल जनरेटर के माध्यम से तुर्रा के समीप बनाये गये टैंक में पम्प लगाया जाता था, किन्तु यह व्यवस्था केवल ग्रीष्म काल में की जाती थी।
    छत्तीसगढ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) एंव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संयुक्त प्रयासो से उक्त ग्राम में पेयजल एवं दैनिक उपयोग हेतु जल व्यवस्था के लिए 02 सोलर पंप स्थापित किये गए हैं। चूंकि जल स्त्रोत की ग्राम से दूरी अधिक है।  अत: पम्प की स्थापना दो स्टेज में की गई है, पहला पम्प जल स्त्रोत के समीप स्थित टैंक में लगाया गया है तथा यहां से 200 मी. की दूरी एवं लगभग 40 मी. की उंचाई पर दूसरा टैंक बनाया गया, जिसमें दूसरा पम्प स्थापित किया गया है। पहले पम्प के 1372-2-230611माध्यम से पानी दूसरे टैंक मे ले जाया जाता है तथा इस टैंक से दूसरे पम्प के माध्यम से पानी ग्राम तक पहुँचाया जाता है। यह संयंत्र सौर ऊर्जा से चलता है अत: इसके संचालन हेतु किसी भी अन्य प्रकार के ईधन की आवष्यकता नही है और इस संयंत्र को वर्ष में लगभग 10 माह तक सफलता पूर्वक चलाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि पेयजल व्यवस्था हेतु दो चरणों में सोलर पंप लगाकर लगभग 1800 मी. की पाईप लाईन से ग्राम तक जल पहुचाने का प्रयास छत्तीसगढ में प्रथम बार किया गया है। ऐसा क्रेडा एवं लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के संयुक्त प्रयासों से किया जा सका है। ग्राम में पेयजल हेतु इस प्रकार की व्यवस्था से ग्रामवासी अत्यंत प्रसन्न हैं। इस प्रकार की जल प्रदाय की व्यवस्था से ग्रामीण अत्यन्त प्रभावित है, क्योकि इस ग्राम में क्रेडा द्वारा सौर ऊर्जा से विद्युत व्यवस्था पूर्व में ही की जा चुकी है।


क्रमांक-1772/तिग्गा




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031