जशपुर जिले के तेरह गांवों के विद्युतीकरण के लिए 1.44 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, 19 जुलाई 2011
पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष योजना के तहत छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जशपुर जिले के तेरह विद्युत विहीन गांवों में विद्युतीकरण के लिए एक करोड़ 44 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। जिला पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ा करौजा के आश्रित ग्राम छोटा करौजा में 7.10 लाख रूपए, विकासखंड दुलदुला के ग्राम पंचायत कोरना के आश्रित ग्राम पगुराटांगर में 9.61 लाख रूपए, ग्राम पंचायत पतराटोली के आश्रित ग्राम सरहापानी में 12.06 लाख, ग्राम पंचायत लोरों के आश्रित ग्राम श्रीटोली में 12.11 लाख रूपए, ग्राम पंचायत छेरडांड के आश्रित ग्राम बरटोली में 14 लाख रूपए, विकासखंउ कुनकुरी के ग्राम पंचायत खण्डसा के आश्रित ग्राम घुर्रीडीपा में 6.55 लाख रूपए, विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत सुंडरू के आश्रित ग्राम पोरकटा में 9.66 लाख रूपए, विकासखंड बगीचा के ग्राम पंचायत सन्ना के आश्रित ग्राम भुरसाकोना में 11.57 लाख रूपए, ग्राम पंचायत उकई में 28.88 लाख रूपए, ग्राम पंचायत साहीडांड के आश्रित ग्राम तेतरटोली में 9.17 लाख रूपए, ग्राम पंचायत महुआ के आश्रित ग्राम छिन्दकोना कापूटोली में 12.76 लाख रूपए, विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत मुड़ापारा के आश्रित ग्राम मसौदीपारा में 6.43 लाख रूपए और ग्राम पंचायत बनगांव 'बी' के आश्रित ग्राम चट्टानपारा में विद्युतीकरण के लिए 3.52 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

