छत्तीसगढ़ में आठ वर्ष में 7.92 लाख से ज्यादा घरों को एकल बत्ती कनेक्शन
रायपुर 20 नवम्बर 2011
राज्य सरकार की योजना के तहत छत्तीसगढ़ में
विगत लगभग आठ वर्ष में गरीबी रेखा श्रेणी के सात लाख 92 हजार 395 घरों को
एकल बत्ती कनेक्शन दिए गए हैं। इन्हें मिलाकर राज्य में एकल बत्ती कनेक्शन
धारक परिवारों की संख्या विगत ग्यारह वर्ष में चौदह लाख 82 हजार तक पहुंच
गयी है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार एकल बत्ती
कनेक्शन धारक इन परिवारों को हर महीने 30 यूनिट बिजली नि:शुल्क दे रही
है।
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य
गठन से पहले यानी वर्ष 2000 से पहले छत्तीसगढ़ में एकल बत्ती कनेक्शन धारक
परिवारों की संख्या छह लाख तीस हजार 389 थी। एक नवम्बर 2000 को नये राज्य
का उदय हुआ। इसके बाद लगभग तीन वर्ष में केवल 59 हजार 601 गरीबों को एकल
बत्ती कनेक्शन दिए गए, जिन्हें मिलाकर 30 नवम्बर 2011 तक एकल बत्ती वाले
परिवारों की संख्या छह लाख 89 हजार 990 हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
ने 07 दिसम्बर 2003 में कार्यभार संभालने के बाद एकल बत्ती कनेक्शन योजना
के तहत अधिक से अधिक गरीब परिवारों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया और
ऊर्जा विभाग को इसके लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। विगत करीब आठ वर्षो
में ऊर्जा विभाग द्वारा सात लाख 92 हजार 395 परिवारों को एकल बत्ती
कनेक्शन दिए गए, जिन्हें मिलाकर चालू वर्ष 2011 में 31 अक्टूबर तक एकल
बत्ती कनेक्शन वाले घरों की संख्या बढ़कर चौदह लाख 82 हजार 385 तक पहुंच गई
है।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें सर्वाधिक दो लाख दस हजार
744 परिवार जांजगीर-चांपा जिले के हैं। रायपुर जिले में एक लाख 74 हजार
487, दुर्ग जिले में एक लाख 56 हजार 333, राजनांदगांव जिले में एक लाख 25
हजार 020, रायगढ़ जिले में 91 हजार 909, कबीरधाम (कवर्धा) जिले में 90 हजार
734, महासमुन्द जिले में 81 हजार 589, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 80
हजार 086, सरगुजा जिले में 76 हजार 205, कोरबा जिले में 61 हजार 600,
बस्तर (जगदलपुर) जिले में 60 हजार 401, धमतरी जिले में 58 हजार 248,
दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में 46 हजार 770, जशपुर जिले में 26 हजार
421 और कोरिया जिले में 18 हजार 763 गरीब परिवारों को एकल बत्ती कनेक्शन
दिए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार एकल बत्ती कनेक्शन के लिए आवेदकों
का चयन जिला कलेक्टरों के स्तर पर जारी गरीबी रेखा सर्वेक्षण सूची के आधार
पर किया जाता है। एकल बत्ती कनेक्शन धारक प्रत्येक परिवार को 120 वॉट के
विद्युत भार के लिए 30 यूनिट बिजली हर महीने नि:शुल्क देने का प्रावधान
है। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ विद्युत कम्पनी को इस बिजली के खर्च की
प्रतिपूर्ति की जाती है।
There are currently no criteria on which to search. Please add them using the 'criteria' tab.

