तार मिस्त्री परीक्षा के लिए आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित
रायपुर, 24 अप्रैल 2010
छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल और संभागीय विद्युत निरीक्षक कार्यालय द्वारा तार मिस्त्री की भर्ती के लिए जुलाई 2010 में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2010 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र कार्यपालन अभियंता विद्युत सुरक्षा एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक के 246, आम का बगीचा सुन्दर नगर, रायपुर स्थित कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।
क्रमांक-464 /कुशराम

