विद्युत क्षेत्र में सुधार एवं नियमन पर कार्यशाला आज
रायपुर, 08 जनवरी 2011
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग और भारतीय लोक प्रशासन प्रशिक्षण संस्थान (आई.ए.पी.ए.) द्वारा संयुक्त रूप से कल रविवार 09 जनवरी 2011 को यहां रायपुर में 'विद्युत क्षेत्र में सुधार एवं नियमन' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला न्यू शांति नगर स्थित आयोग के कार्यालय में सवेरे ग्यारह बजे से शुरू होगी। कार्यशाला में संबंधित विषय पर रूचि रखने वाले कोई भी नागरिक शामिल होकर अपना विचार रख सकते हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता भारतीय लोक प्रशासन प्रशिक्षण संस्थान (आई.ए.पी.ए.) के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ शाखा के अध्यक्ष श्री कृष्ण सेठी करेंगे। सेमीनार में मुख्य वक्तव्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री मनोज डे देंगे। इसके अलावा पैनल चर्चा में श्री सुयोग्य कुमार मिश्र पूर्व अध्यक्ष, विद्युत नियामक आयोग, श्री अमन सिंह सचिव ऊर्जा विभाग, डॉ. इंदिरा मिश्र, श्री सुबोध सिंह, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी, श्री बी.के.शर्मा सदस्य राज्य विद्युत नियामक आयोग, श्री एस.पी.चतुर्वेदी प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कम्पनी और संचालक क्रेडा श्री एस.के.शुक्ला शामिल होंगे।

