लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार ऊर्जा सौर ऊर्जा से रौशन होगा बेवरेजेस कार्पोरेशन का नया प्रशासनिक भवन

सौर ऊर्जा से रौशन होगा बेवरेजेस कार्पोरेशन का नया प्रशासनिक भवन

What
When May 12, 2011
from 05:00 PM to 05:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 12 मई 2011

    छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कार्पोरेशन का नया प्रशासनिक भवन पूरी तरह सौर ऊर्जा से रौशन होगा। राजधानी रायपुर के जी. ई. रोड स्थित छोकरा नाला के नजदीक बन रहे इस प्रशासनिक भवन में बिजली की बचत के विशेष इंतजाम किए गए है। यह भवन छत्तीसगढ़ का दूसरा पूर्णत: सौर ऊर्जा पर आधारित भवन होगा। जबकि पहला भवन शांति नगर के इन्द्रावती कालोनी स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग का है, जो छाता के आकार700A-120511 का है। सौर ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग हो सके इसके लिए बेवरेजेस कार्पोरेशन के इस भवन को शार्क मछली की पूंछ की तरह डिजाईन किया गया है। नये प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह भवन आगामी जुलाई माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा भवन का लोकार्पण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री देवजी भाई पटेल और आबकारी विभाग के आयुक्त श्री गणेश शंकर मिश्रा ने गत दिनों भवन निर्माण कार्यो का जायजा लिया।
      अध्यक्ष श्री देवजी भाई पटेल ने निरीक्षण के दौरान भवन की छत में सौ किलोवाट का टाप सौलर प्लांट लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आबकारी आयुक्त श्री गणेश शंकर मिश्रा ने भवन के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा को स्थापित करने और खाली जगह में पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। आयुक्त श्री गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि विद्युत की बचत को ध्यान में रखते हुए इस भवन की विशेष डिजाइन तैयार की गयी है। गर्म वातावरण को देखते हुए इसमें व्ही. आर. एफ. टेक्नॉलाजी का उपयोग किया गया है। भवन के सभी कमरों को धूलमुक्त और ठण्डा रखने के विशेष इंतजाम किए गए है। उन्होंने बताया कि भवन की दिशा को इस तरह से प्लान किया गया है ताकि इसकी छाया पश्चिम दिशा की तरफ हो और सूर्य का तेज प्रकाश सीधे कमरों के अंदर न पहुंच सके। भवन के निर्माण में डिजास्टर मैनेजमेंट और वाटर मैनेजमेंट का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इस चार मंजिला भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल और छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा किया जा रहा है।

क्रमांक- 700/पवन
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031