लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार ऊर्जा जमीन के बदले जमीन देने का विकल्प रखें पावर प्रोजेक्ट कंपनियां - श्री नेताम

जमीन के बदले जमीन देने का विकल्प रखें पावर प्रोजेक्ट कंपनियां - श्री नेताम

सरगुजा में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक

What
When Nov 01, 2009
from 01:40 PM to 01:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री और सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम विचार नेताम ने सरगुजा जिले में स्थापित किये जा रहे पावर परियोजनाओं के लिए संबंधित कम्पनियों को किसानों से ली जाने वाली भूमि के बदले में भूमि देने का विकल्प पुर्नवास पैकेज में शामिल करने कहा है। श्री नेताम आज सरगुजा जिला मुख्यालय के जिला कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक में अकलतरा पावर लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित चार हजार मेगावाट, छत्तीसगढ़ अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित परसा (ईस्ट) एवं केते बेसन कोयला उत्खनन परियोजना द्वारा उदयपुर एवं प्रेमनगर में निजी भूमि अर्जन से संबंधित मुआवजा राशि एवं पुर्नवास के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।
    श्री नेताम ने बैठक में अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा है कि पुनर्वास पैकेज में आवास, बाड़ी, शौचालय, गौशाला की व्यवस्था ग्रामीण परिवेश के आधार पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। ग्रामीण युवाओं को निरंतर स्थायी नौकरी मिले इसके लिए उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उनके कौशल उन्नयन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने ने कहा कि आम जनों की सहमति के बाद ही पुनर्वास नीति और उसके प्रावधानों को मंजूरी दी जाएगी।
    बैठक में बताया गया कि अकलतरा पावर लिमिटेड द्वारा सरगुजा जिले के उदयपुर एवं प्रेमनगर में चार हजार मेगावाट विद्युत परियोजना की स्थापना प्रस्तावित है। इसमें से राज्य को दो हजार मेगावाट विद्युत ऊर्जा वितरित की जायेगी। इसके लिए लगभग 2500 एकड़ जमीन अधिग्रहित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें से पावर प्लांट के लिए 1200 एकड़, राखड़बाध के लिए एक हजार एकड़, जल संग्रहण के लिए 200 और आवसीय परिसर के लिए 100 एकड़ जमीन शामिल है। ऊर्जा उत्पादन के लिए एक हजार 120 मिलियन टन कोयले, 135 मिलियन घन मीटर पानी की आवश्यकता होगी। विद्युत उत्पादन आबंटन के 54 माह बाद किया जायेगा। इस परियोजना से 11 गांव की कुल 9438.62 एकड़ जमीन में 2613.99 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जायेगी।
    बैठक में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा अर्जित की जाने वाली भूमि के बदले में सभी प्रभावितों को मुआवजा राशि सहित रोजगार देने का प्रावधान रखा गया है। कलेक्टर डॉ. कमलप्रीत सिंह ने रोजगार नहीं लेने वाले प्रभावितों को कम्पनी द्वारा प्रस्तावित डेढ़ लाख रूपये एकड़ के प्रस्ताव को 3 लाख रूपये प्रति एकड़ करने कहा है। साथ ही जमीन के बदले जमीन देने का प्रावधान पुर्नवास पैकेज में शामिल करने कहा है। इसी तरह स्थानान्तरण मुआवजा को 10 हजार से बढ़ा के 20 हजार करने कहा गया है। कोल खान के लिए लगभग 700 हैक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जायेगी। केन्द्र सरकार द्वारा 49 साल के लिए यह खान आबंटित की गई है। कम्पनी के द्वारा पांच किलोमीटर के क्षेत्र में विकास कार्य संचालित किये जाएंगे। श्री नेताम ने पुनर्वास पैकेज में आवश्यक संशोधन के पश्चात प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह, प्रेमनगर विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, पंचायतराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन सहित परियोजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

                                                      चतुर्वेदी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031