राज्य के 50 गांवों को मिलेगी सोलर मोबाइल चार्जिंग की सुविधा
रायपुर, 28 मई 2011
सौर ऊर्जा प्रणाली के जरिए छत्तीसगढ़ के पांच जिलों रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, सरगुजा और धमतरी के पचास गांवों में सोलर मोबाईल चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर इन गांवों के लिए चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना से संबंधित कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने इनमें से एक चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण भी किया। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा जिन गांवों में सोलर मोबाइल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की जा रही है, उनमें रायपुर जिले के बीस गांव-गरहाडीह, जुगाड़, कोदोमाली, भ्रामनीझोला, मोहानाला, गौरगांव-1, अड़गड़ी, कोकोड़ी, धोलसराय, भूतबेडा, कोचेंगा, शोभा, रावन, कौहाबेहरा, मोहड़ा, देबी, नवापारा, लाटादादर, मुरमडीह और देबा शामिल हैं। बिलासपुर जिले के जिन दस गांवाें का इस योजना के लिए किया गया है, उनमें अचानकमार, बिंदावाल, शिवालखार, बोइराहा, अतरिया, जाकड़बांधा, आमाडोब, तवाडबरा, बागबुद और कुरदर, जिला सरगुजा के दस गांव बेड़मी-1, करवा, नवडीह खुर्द, रामगढ़, रसौकी, करौटी, बासनारा, आसानपानी, जामपानी और सेलरा, जिला धमतरी के पांच गांव तुमबहारा, मसुलखोही, फरसगांव, आमाबहार और बेन्दरापानी तथा कोरबा जिले के पांच गांव - नकिया, अरेतरा, लेमरू, देवपहरी, और गढ़-उपरोड़ा, शामिल हैं।
क्रमांक-959/सोलंकी

